spot_img

पत्‍नी को छत से दिया धक्‍का, नहीं गिरी तो सैनिटाइजर डाल लगा दी आग

Must Read

भुवनेश्वर, पैसों के आगे पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते फीके पड़ जाते हैं। पति, जिसने अपनी पत्नी की रक्षा करने की अग्नि को साक्षी मानकर शपथ ली थी, वही अपनी पत्नी की जान लेने का प्रयास किया है। पति ने जब पत्नी को छत से नीचे फेंकने के पहले प्रयास विफल हो गया, तो उसने उसके शरीर पर सैनिटाइज़र डाला और आग लगा दी।

- Advertisement -

लेकिन सौभाग्य से पत्नी बच गई और अब अस्पताल के बिस्तर पर मौत से जूझ रही है। यह घटना गंजाम जिले के दिगपहंडी थाना क्षेत्र के महुड़ा गांव में घटी है। महिला का नाम रीता प्रधान है और वह संजय प्रधान की पत्नी है।

खबर के मुताबिक गुरुवार शाम 6 बजे रीता घर की छत थी इसी समय संजय ने धक्का मारकर उसे छत से गिराकर मारने का प्रयास किया। हालांकि जब वह इसमें विफल हो गया, तो उसने रीता के शरीर पर सैनिटाइज़र डाला और आग लगा दी।

इसके बाद रीता ने अपने ऊपर पानी डाला और गांव में अपनी मौसी के घर भाग गई। उसकी मौसी के परिवार ने गंभीर हालत में उसे बरहमपुर एमकेसीजी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया। महिला के शरीर का तीस प्रतिशत हिस्सा जल गया है। खबर पाकर रीता के परिजन अस्पताल पहुंचे।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -