spot_img

कर्नाटक के लिंगायत संत गिरफ्तार:​​​​​​​चित्रदुर्ग जेल से अस्पताल शिफ्ट, सीने में दर्द की शिकायत; नाबालिग लड़कियों से रेप का है आरोप

Must Read

कर्नाटक के श्री मुरुघ मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शरणारू पर मठ के स्कूल में पढ़ने वाली 2 नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप है। कर्नाटक पुलिस ने शरणारू को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। हालांकि, सीने में दर्द की शिकायत के बाद शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

- Advertisement -

इसके पहले शरणारू चित्रदुर्ग जिला जेल ले गए थे। वहीं, पुलिस शनिवार को ओपन कोर्ट में शरणारू को पुलिस रिमांड में लेने की मांग करेगी।

राहुल गांधी को लिंगादीक्ष कर चुके हैं शरणारू
अगस्त में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल के साथ चित्रदुर्ग में मुरुघा मठ गए थे। मुरुघा मठ एक प्रभावशाली संस्थान है, जहां नियमित रूप से आने वाले राजनेताओं की एक लंबी सूची है। शरणारू ने राहुल गांधी को ‘लिंगादीक्ष’ भी किया था। यह एक आधिकारिक समारोह है जिसमें किसी शख्स को लिंगायत संप्रदाय में आमंत्रित किया जाता है।

शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू पर नाबालिगों का यौन उत्पीड़न का आरोप है। पीड़ित लड़कियों ने न्याय की मांग करते हुए मैसूर में ‘ओदानदी’ NGO से संपर्क किया था। उन्हें 26 अगस्त को मैसूर में बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया गया और उसी रात मुरुघा शरण समेत 5 के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मठ के स्कूल में पढ़ती हैं पीड़िताएं
आरोप लगाने वाली किशोरियों का कहना है कि वे मठ की ओर से संचालित स्कूल में पढ़ती हैं, उनकी उम्र 15 और 16 साल है। संत ने उनका साढ़े तीन साल से अधिक समय तक यौन शोषण किया। पीड़ित 24 जुलाई को हॉस्टल से निकलीं और 25 जुलाई को कॉटनपेट पुलिस स्टेशन पहुंचीं। इसके बाद 26 अगस्त को उन्होंने मैसूर के नजराबाद पुलिस स्टेशन में लिंगायत संत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -