spot_img

सुसाइड करने पेड़ पर चढ़ा युवक, घण्टो चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखिये वीडियो

Must Read

कोरबा। रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई चौक बालको मुख्य मार्ग पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रामपुर आईटीआई बस्ती निवासी अशोक कुमार साहू मछली व्यवसाई है जो रोज सुबह आईटीआई चौक के पास दुकान लगाकर मछली बेचता है। नगर निगम का तोड़ूदस्ता टीम सुबह के वक्त कार्यवाही करने पहुची इस दौरान युवक ने विरोध किया निगम ने कार्यवाही का हवाला दिया गया। निगमकर्मियों को कुछ समझ आता इससे पहले ही युवक गले मे रस्सी लेकर सीधे पेड़ पर चढ़ गया और ड्रामा शुरू कर दिया।देखते ही देखते राहगीरों का भीड़ एकत्रित हो गया और सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी।घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और नीचे युवक उतरने घण्टों समझाइस देती रही लेकिन युवक नही मान रहा था। निगमकर्मी पुलिस और आम राहगीर पड़े से नीचे उतरने युवक को समझाते रही युवक किसी की बात नही मान रहा था। काफी समय बीत जाने के बाद युवक उसकी मां और पुलिस के कहने पर पेड़ से नीचे उतरा तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली नीचे उतरते ही मां ने पहले बेटे के गले से फांसी के फंदे को बाहर निकाला उसके बाद गले लगा कर रोने लगी।

- Advertisement -

नीचे उतरने के बाद युवक निगम कर्मी और कुछ लोगों पर तमाम आरोप लगाने लगाने लगा।युवक का कहना है कि निगम कर्मी बार बार परेशान करते है।जिसकी वजह से परेशान है।वही कर्ज से डूबा हुआ और पैसे नही देने पर उसका बाइक ले गए हैं।

ACN
ACN

नगर निगम तोड़ूदस्ता प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि नगर निगम इलाके के सड़क किनारे बेजा कब्जाधारियों को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।इस युवक को भी हटाने को कहा गया था लेकिन उसके बाद भी नही हटाया जा रहा था जिसे हटाने की कार्यवाही की गई है तमाम आरोप गलत है।

रामपुर चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि निगम द्वारा सड़क किनारे कब्जा हटाने की कार्यवाही की जा रही थी इस दौरान युवक पेड़ पर चढ़ गया पुलिस के समझाइस के बाद नीचे उतारा गया वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -