spot_img

छत्तीसगढ़ः ससुरालवालों ने इतना सताया कि बहू ने दी जान, मां को फोन कर कहा था-सब कुछ बताऊंगी, कुछ देर बाद झूल गई फंदे पर

Must Read

acn18.com बलौदाबाजार। जिले में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके ससुरालवालों पर आरोप है कि वे उसे काफी प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते युवती ने जान दे दी है। युवती ने फांसी लगाने के कुछ देर पहले ही अपनी मां को फोन किया था और कहा था कि मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी। मगर कुछ देर बाद ही उसकी मौत की खबर आ गई। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

सहाड़ा निवासी शिवा साहू की शादी डेढ़ साल पहले संगीता साहू(21) से हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। मगर 7 महीने बाद जब शिवा की मां का देहांत हो गया। उसके बाद से पति-पत्नी में नहीं बन रही थी। संगीता के मायकेवालों ने बताया है कि शिवा की मां के मौत के बाद से ही वह संगीता को परेशान करता था। संगीता का ससुर भी उसे काफी प्रताड़ित करता था।

इस बीच शुक्रवार शाम को संगीता ने अपनी मां नीमा साहू को फोन किया था। तब संगीता ने नीमा से कहा था कि मां मैं तुम्हें सब कुछ बताऊंगी। इतना कहकर उसने फोन काट दिया। इसके कुछ देर बाद संगीता के ससुर ने नीमा को संगीता के मौत की जानकारी दी थी। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिजन उसके सुसराल पहुंचे। उन्होंने देखा कि संगीता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जिसके बाद संगीता के माता-पिता ने पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस को बताया है और उसके ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संगीता के पिता उपेंद्र साहू ने बताया कि राखी के दिन मेरा बेटा संगीता से राखी बंधवाने भी गया था। लेकिन उसका पति उसे लेकर कहीं चला गया। इसके चलते मेरा बेटा राखी भी नहीं बंधवा सका था। उपेंद्र ने यह भी बताया कि संगीता के ससुरालवाले उसे दहेज के सामान के लिए भी प्रताड़ित करते थे। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में केस दर्ज किया है और जांच में जुटी है।

18 या 19 अगस्त कब है जन्माष्टमी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -