spot_img

छत्तीसगढ़ः आज भी हैं प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में वर्षा के आसार; अबतक हुई सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक बारिश

Must Read

acn18.com रायपुर। मानसून द्रोणिका के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश भर में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम वर्षा होगी। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा के भी आसार है। एक जून से लेकर 12 अगस्त तक प्रदेश में 783.2 मिमी वर्षा हुई है,जो सामान्य से नौ प्रतिशत अधिक है।

- Advertisement -

शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा हुई। इस हफ्ते लगातार हुई वर्षा के कारण मौसम में ठंडकता आई है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी गिरावट है। रायपुर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी कुरुद का 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का रुख इस प्रकार ही बना रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है।

इन क्षेत्रों में हुई बारिश

तखतपुर 15 सेमी, मस्तुरी 12 सेमी, लालपुर 11 सेमी, सूरजपुर-बोड़ला-सीपत 10 सेमी,कोटा-पंडरिया-मुंगेली 9 सेमी वर्षा हुई। इनके सात ही प्रदेश के अधिकांश सभी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी प्रदेश में बादल छाने व वर्षा के आसार बने हुए हैं।

यह बन रहा सिस्टम

मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में शनिवार को हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार भी बने हुए हैं।

आज 2 जिलों के दौरे पर रहेंगे CM भूपेश:बालोद में आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे; कांकेर में बिरसा मुंडा की मूर्ती का करेंगे अनावरण

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -