spot_img

जेसीआई क्लब निकालेगी विशाल तिरंगा यात्रा ,14 अगस्त को होगा आयोजन ,अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

Must Read

acn18.com कोरबा/ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत समाज सेवी संगठन जेसीआई लोगों में देश प्रेम का जज्बा जगाने की मंशा से तिरंगा यात्रा निकालने जा रहा है। 14 अगस्त की दोपहर सप्तदेव मंदिर से यात्रा की शुरुआत होगी,जो पाॅम माॅल में जाकर समाप्त होगी। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता लेकर आयोजन की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को इस यात्रा में शामिल होने की अपील की।

- Advertisement -

पूरे देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रुप में मनाया जा रहा है। विभिन्न आयोजनों के जरिए लोगों में देशप्रेम की भावना जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज सेवी संस्था जेसीआई द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी । 14 अगस्त को सप्तदेव मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो पाॅवर हाउस रोड होते हुए पाॅम माॅल में जाकर समाप्त होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह होंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता लेकर आयोजन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया,कि इस यात्रा में विभिन्न स्कूल काॅलेजों के छात्र शामिल होंगे। इतना ही नहीं विभिन्न संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भी इस आयोजन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया,कि करीब ढाई हजार लोग इस आयोजन के साक्षा बनेंगे।

जेसीआई क्लब के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता के माध्यम से शहर के सभी लोगों से अपील करते हुए कहा,कि अधिक से अधिक लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश भक्ति का परिचय दें।

हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी तय कर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें। निवेदक। नवीन पटेल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कोरबा देखें वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -