spot_img

दो शातिर ठग गिरफ्तार, एटीएम के माध्यम से करते थे ठगी, बिहार से जुड़े हैं तार

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा की रामपुर पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के द्वारा लेबर पेमेंट के नाम पर लोगों से एटीएम लिया जाता था और उसके बदले हर महिने कमिशन के रुप में कुछ राशि देने की बात कही जाती थी। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने कुसमुंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,जिनके खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

कोरबा पुलिस के हत्थे दो ऐसा शातिर ठग चढ़ें हैं,जो ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए अनोखा रास्ता अपनाते थे। लेबर पेमेंट करने के नाम पर इनके द्वारा नोगों का एटीएम लिया जाता था और उसके बदले कमिशन के रुप में कुछ राशि दी जाती थी। दीपका थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और ग्राम झाबर से अजय सिंह कंवर और अनिल केंवट नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी कुसमुंडा थाना क्षेत्र के निवासी है,जो ग्रामीण क्षेत्र के भोले भाले लोगों को झांसे में लेकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस के दोनों के पास से पुलिस ने 16 नगर एटीएम बरामद किया है। जांच के दौरान पता चला है,कि आरोपियों ने ढाई लाख रुपए का ट्रांजक्शन किया है।

पुलिस ने बताया,कि आरोपियों के तार बिहार और झारखंड से जुड़े हुए है। लिहाजा मुख्य आरोपियों तक पहुंचने पुलिस की टीम रवाना हो गई है। पुलिस को उम्मीद है,कि जल्द ही इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

हर घर तिरंगा अभियान में हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी तय कर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें। निवेदक। नवीन पटेल, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कोरबा देखें वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -