acn18.com कोरबा/हंसदेव बाई तट नहर में रिसाव होने से काफी बानी नाले के रास्ते इमलीडुग्गु के रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया। इसे काफी घरों को नुकसान पहुंचा है जानकारी होने पर महापौर राज किशोर प्रसाद ने यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित पक्ष को नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया।
जल संसाधन विभाग की हसदेव बाई तट नहर मैं आई समस्या के कारण काफी पानी नजदीक के घर पहुंच गया। यह घटना तड़के हुई थी इसलिए लोगों को उस समय पता नहीं चल सका। जब वे नींद से जागे तो आसपास में पानी को प्रवेश किया हुआ पाया। लोगों ने बताया कि घर में रखा राशन कपड़े और अन्य सामान पानी की चपेट में आया है। मकान को भी काफी नुकसान हुआ है।
मामले की जानकारी होने पर कोरबा के महापौर राज किशोर प्रसाद इस क्षेत्र में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। महापौर ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह घटना हुई है ।अधिकारी को बोलकर नहर का पानी बंद करा दिया गया है । घटनाक्रम में लोगों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई कैसे हो इसकी व्यवस्था कराई जाएगी।
इस घटना से प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्था आसपास में कराई जा रही है। इसी के साथ इस इलाके में जलजमाव की वजह से बीमारी ना होने पाए , इसके लिए स्वास्थ्य महकमे को निर्देशित किया गया है।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ