spot_img

कोरबा : बाबाधाम के लिए रवाना हुए कांवर यात्री,14 वर्ष से लगातार जा रहे है शिव के दरबार

Must Read

acn18.com कोरबा/ सावन के महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कोरबा से 10 शिव भक्तों का जत्था बाबा धाम रवाना हो गया है। बुधवारी बाजार में पूजा पाठ करने के साथ यह लोग अपनी यात्रा पर रवाना हुए। सुल्तानगंज में गंगा नदी से जल लेने के साथ यह सभी देवघर पहुंचेंगे।

- Advertisement -

सावन पूर्णिमा तक चलने वाले झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लोगों में काफी उत्साह बना हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों की उपस्थिति वहां दर्ज हो रही है। सावन मास की समाप्ति से पहले कोरबा जिले के 10 शिव भक्तों का जत्था बुधवारी बाजार से देवघर के लिए रवाना हुआ। रमेश सिंह और उनके साथियों ने बताया कि वह पिछले 14 वर्षों से लगातार देवघर जाते रहे हैं। पिछले 2 वर्ष कोविड-19 मारी के कारण यात्रा में गतिरोध आया है। इस दौरान समाज और देश की प्रगति की कामना भगवान से की जाती है।

सड़क मार्ग से इन भक्तों की यात्रा झारखंड के देवघर जिले तक पूरी होगी। बताया गया कि यह सभी सुल्तानगंज जिले में पहुंचकर गंगा नदी से जल्द प्राप्त करेंगे और फिर देवघर पहुंचकर भगवान शिव अभिषेक करेंगे। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के सभी क्षेत्रों में सावन के महीने में शिव भक्ति के अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं

एसपी ने बलौदा थाने का किया निरिक्षण ,थाना प्रभारी को दिए जरुरी निर्देश

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -