spot_img

बेटे की मौत, सदमे में मां ने दम तोड़ा:बुखार आ रहा था, लेकिन मुंह से झाग निकलने से मामला संदिग्ध; पिता को पीलिया, रेफर

Must Read

छत्तीसगढ़ के बालोद में बीमारी के चलते 14 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। इसका पता बच्चे की मां को लगा तो सदमे में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बच्चे को बुखार बताया जा रहा है, लेकिन मुंह से झाग निकलने के कारण मामला संदिग्ध है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल सकेगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को बच्चे के पिता को पीलिया बताया है। इसके बाद उन्हें राजनांदगांव रेफर किया गया है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सरेखा निवासी अशोक का 14 साल का बेटा आर्यन 9वीं क्लास में पढ़ता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद देर शाम मां नीरा बाई (38) की भी सदमे से हालत बिगड़ गई। इस पर उन्हें गुंडरदेही अस्पताल ले‎ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

‎पिता राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर

स्वास्थ्य विभाग व ग्रामीणों‎ के अनुसार, आर्यन को बुखार आने की शिकायत थी‎, लेकिन मुंह से झाग निकल रहा था। ऐसे में उसकी मौत संदेहास्पद है। फिलहाल शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मां और बेटे के शव का एक साथ अंतिम‎ संस्कार गांव में किया गया। आर्यन के पिता अशोक को‎ पीलिया होने की पुष्टि रविवार‎ को स्वास्थ्य विभाग ने की है। सुरक्षा‎ के लिहाज से गुंडरदेही से मेडिकल‎ कॉलेज राजनांदगांव रेफर किया गया‎ है।

बिसरा जांच के बाद पता चलेगा बच्चे की मौत का कारण

गुंडरदेही‎ BMO डॉ. रेणुका प्रसन्नो ने बताया‎ कि बच्चे की मौत घर में हो गई थी,‎ उनकी मां की मौत सदमे में गुंडरदेही‎ लाने के दौरान हुई। बच्चे के मुंह से‎ झाग निकल रहा था। ऐसे में मौत की‎ वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम के‎ बाद बिसरा जांच कराएंगे। फारेंसिक‎ लैब में जांच के बाद मौत की‎ वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।‎ मृतक बच्चे के पिता को पीलिया है।‎ उसके शरीर में लगभग 6 ग्राम ही‎ ब्लड बचा है।‎ फिलहाल गांव में मातम का माहौल है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -