spot_img

उफनते नाले में गिरी बस, 15 यात्री थे सवार:रायगढ़ से पत्थलगांव जा रही थी, तभी रास्ते में हुआ हादसा

Must Read

acn18.com जशपुर /छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार को एक बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे उफनते नाले में गिर गई। हादसे के बाद गाड़ी पानी में आधी डूब गई थी। बस में 15 से ज्यादा यात्री सवार थे। राहत की बात ये रही है कि सभी यात्री को सुरक्षित बचा लिया गया है। हादसा पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, एक बस रायगढ़ से जशपुर जिले के पत्थलगांव आ रही थी। बस अभी सुबह 11 बजे के आस-पास शिवपुर गांव से पहने बने पुल के पास पहुंची थी, तभी ये हादसा हो गया है। पता चला है कि बस तेज रफ्तार में थी। जिसके कारण अनियंत्रित हुई और पुल से नीचे गिर गई थी।

सभी यात्री को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
सभी यात्री को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पिछले दिनों हुई बारिश के कारण नाले का जलस्तर भी बढ़ा हुआ था। हादसे के बाद बस आधी नाले में ही डूब गई थी। मगर राहत की बात ये रही कि घटना के बाद कुछ यात्री अपने आप ही बस से बाहर आ गए थे तो कुछ को समय रहते निकाल लिया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया है। हादसे में कुछ लोगों को चोटें भी आई है। घटना के बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई थी।

छत्तीसगढ़ः एटीएम कार्ड बदलकर करते थे ठगी, बिहार से धरे गए 4 बदमाश; कोरबा सहित कई जिलों में की लाखों की हेराफेरी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -