spot_img

बिलासपुरः बेडरूम में गुलछर्रे उड़ा रहा था इंजीनियरिंग कॉलेज का डायरेक्टर, पहुंच गई पत्नी, विरोध करने पर बाल पकड़ कर घसीटा, मारपीट की

Must Read

acn18.com बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पत्नी की पिटाई करने वाले चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनकी पत्नी घर से बाहर थीं। वापस घर पहुंची, तब बेड रूम में दूसरी महिला को देख विरोध किया, तब पति झगड़ा करते हुए उनका बाल पकड़ कर घसीटते हुए मारपीट करने लगा। घटना सकरी थाना क्षेत्र के राम लाइफ सिटी की है।

- Advertisement -

पलक जायसवाल (35) रामा लाइफ सिटी में रहती हैं और व्यवसाय करती हैं। उनके पति आशीष जायसवाल चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर हैं। दोनों की आठ साल पहले शादी हुई है। उनकी एक बेटी भी है। पलक ने पुलिस को बताया कि उनके पति छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। उनकी सवा साल की बेटी को भी प्रताड़ित करते हैं। पारिवारिक मामला होने के कारण वह चुप रहीं और सब कुछ सहती रहीं।

घर लौटी तो बेड रूम में मिली दूसरी महिला 
पलक जायसवाल ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपने निजी कार्य से घर से बाहर गईं थीं। जब वह घर लौटी तब बेड रूम में दूसरी महिला थी। उसे देखकर पलक जायसवाल ने विरोध किया। इस पर पति आशीष ने कहा कि उनकी निजी जिंदगी में दखल देने वाली मैं कौन होती हूं। इतना ही नहीं इसके बाद आशीष ने उनका बाल पकड़ लिया और हाथ मुक्के से पिटाई शुरू कर दी। फिर जान से मारने की धमकी देने लगा।

अप्रैल में चाकू लेकर दौड़ाया था पति
पलक ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल को भी उस महिला को लेकर उनका पति आशीष घर लेकर आया था, जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट की और चाकू लेकर जान से मारने के लिए दौड़ाया। इस दौरान उसने पलक के भाई देवेन्द्र जाजोदिया पर भी हमला किया था।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज को सिल्वर:ये मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय, देश को 19 साल बाद मिला मेडल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कवर्धा कांड को सफल बनाने सड़क पर उतरे कांग्रेस के नेता। देखिए वीडियो।

Acn18.com/कवर्धा कांड को लेकर पूरा प्रदेश उबल रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सत्ता पक्ष के खिलाफ जमकर...

More Articles Like This

- Advertisement -