spot_img

राष्ट्रपति चुनाव की काउंटिंग:दूसरे राउंड की वोटिंग खत्म; द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 537

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली/ देश के 15वें राष्ट्रपति के नाम का इंतजार अब से कुछ देर में खत्म हो जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव में दो राउंड के वोटों की गिनती पूरी हो गई है। इसमें सांसदों और पहले 10 स्टेट्स की वोटिंग शामिल हैं। दोनों को मिलाकर अब तक कुल 1886 वैलिड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, इसकी कुल वैल्यू 6 लाख 73 हजार 175 है।

- Advertisement -

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब तक 1349 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 4 लाख 83 हजार 299 है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को अब तक 537 वोट मिले हैं, जिनकी कुल वैल्यू 1 लाख 89 हजार 876 है। अभी बाकी राज्यों की गिनती जारी है।

सांसदों की वोटिंग में मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 वोट मिले
राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 और यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों का वोट मिला है। 15 वोट रद्द हो गए हैं। यानी अब तक की काउंटिंग के मुताबिक, सांसदों और 10 राज्यों से 1886 वैलिड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिनकी वैल्यू 6 लाख 73 हजार 175 है।

मुर्मू का जीतना लगभग तय, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी
NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है। अगर ऐसा होता है तो वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। इधर, काउंटिंग के बीच द्रौपदी मुर्मू के गांव में जश्न शुरू हो गया है। लोग ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के जरिए मुर्मू की जीत के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। ओडिशा के रायरंगपुर में मुर्मू के गांव और ससुराल में लड्‌डू भी बनकर तैयार है।

द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है। लोग अपने घर की बेटी की जीत के इंतजार में जश्न की तैयारी कर रहे हैं।
द्रौपदी मुर्मू के रायरंगपुर स्थित मायका उपरवाड़ा और ससुराल पहाड़पुर में भी उल्लास का माहौल है। लोग अपने घर की बेटी की जीत के इंतजार में जश्न की तैयारी कर रहे हैं।

25 को शपथ ग्रहण, भाजपा कार्यालय में जश्न की तैयारी
वोटों की गिनती खत्म होने के बाद देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई की मध्य रात्रि को खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण होगा। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काउंटिंग के बाद द्रौपदी मुर्मू से मिलने जाएंगे। इसके अलावा भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी है। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी शामिल होंगे।

देशभर में जीत के बाद जुलूस निकालेगी भाजपा
मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा नतीजे आने के बाद दिल्ली में विजय जुलूस निकालेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति की जीत के बाद जुलूस निकाला जाएगा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा राजपथ तक इस जुलूस की अगुआई करेंगे। वहीं भाषण देंगे। पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति चुने जाने का श्रेय PM मोदी को देंगे। हालांकि जुलूस में मुर्मू शामिल नहीं होंगी।

द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण लड्डू बना रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद लड्डू को पूरे इलाके में बांटा जाएगा।
द्रौपदी मुर्मू के गांव में जीत के जश्न की तैयारी शुरू हो गई है। ग्रामीण लड्डू बना रहे हैं। रिजल्ट आने के बाद लड्डू को पूरे इलाके में बांटा जाएगा।

मुर्मू की जीत से राजनीतिक मैसेज देने की तैयारी
द्रौपदी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही देशभर में जश्न शुरू हो जाएगा। मुर्मू की जीत से BJP आदिवासी समुदाय सहित पूरे देश और खासतौर पर महिलाओं को खास संदेश देना चाहती है, ताकि मुख्य धारा से कटे इस समुदाय में राजनीतिक मैसेज जाए कि BJP ही एक ऐसी पार्टी है जो सत्ता के लिए नहीं बल्कि देश के वंचित तबकों और वर्गों के लिए काम करती है।

इसलिए मुर्मू की जीत तय मानी जा रही
भाजपा ने 21 जून को मुर्मू को उम्मीदवार बनाया था, तब NDA के खाते में 5 लाख 63 हजार 825, यानी 52% वोट थे। 24 विपक्षी दलों के साथ होने पर सिन्हा के साथ 4 लाख 80 हजार 748 यानी 44% वोट माने जा रहे थे। बीते 27 दिन में कई गैर NDA दलों के समर्थन में आने से मुर्मू को निर्णायक बढ़त मिल गई। सभी 10 लाख 86 हजार 431 वोट पड़ने की स्थिति में मुर्मू को 6.67 लाख (61%) से अधिक वोट मिलेंगे,जबकि सिन्हा के वोट घटकर 4.19 लाख रह जाएंगे। जीत के लिए 5 लाख 40 हजार 065 वोट चाहिए।

महाविद्यालयीन छात्रों के लिए शुरु की गई डिजीलाॅकर की सुविधा , डिजीलाॅकर अकाउंट में ही मिलेगी डिग्री , सुरक्षित रहेंगे दस्तावेज

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -