spot_img

दो लाख रुपए नकदी और 15 तोला सोने के जेवरात पार , पुलिस जुटी मामले की जांच में

Must Read

acn18.com कोरबा / जांजगीर जिले में चोरों के हौंसले किस कदर बुलंद हो चले हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है,कि उनके द्वारा विधायकों के घरों को भी नही बख्शा नहीं जा रहा है। ताजा मामला जैजैपुर में सामने आया है जहां अज्ञात चोरों ने विधायक केशव चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए 2 लाख रुपए नकदी और करीब 15 तोला सोने के जेवरातों की चोरी कर ली। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

- Advertisement -

प्रदेश के जांजगीर जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चोरों ने जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा के घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। विधायक माॅनसून सत्र में शामिल होने रायपुर में मौजूद हैं जबकि उनकी पत्नी पुत्री के साथ बीती शाम रायपुर रवाना हो गई। सूने मकान का फायदा उठाकर बीती रात चोर घर में घुसे और दो लाख रुपए नकदी रकम करीब 15 तोला सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब विधायक के कार्यकर्ता कार्यालय का दरवाजा खुलने पहुंचे जहां उन्होंने घर का ताला टूटा हुआ पाया।

विधायक के घर चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप की स्थिती निर्मित हो गई। विधायक घर चोरी होना कोई छोटी घटना नहंी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। बिलासपुर से भी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्यों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है,कि उनके हाथ कुछ अहग सुराग लगे हैं चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होगे।

विधायक के घर हुए चोरी की इस वारदात को सुलझाना पुलिस के लिए अपनी साख बचाने जैसा हो गया है। आरोपियों को पकड़ने पुलिस लगातार हाथ पांव मा रही है। देखने वाली बात होगी,कि सफलता कब हाथ लगती है।
तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत , उरगा थाना क्षेत्र की घटना , मर्ग कायम कर पुलिस ने शुरु की जांच

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -