spot_img

पसान पहुंचे कलेक्टर ,आत्मनंद स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा ,जानी विकास की हकीकत

Must Read

acn18.com कोरबा/ कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने कोरबा-पेंड्रा जिले के अंतिम छोर पर बसे पसान क्षेत्र का निरिक्षण किया। यहां नवनिर्मित स्वामी आत्मानंगद स्कूल का निरिक्षण करने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। मीडिया से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने कहा,कि पसान को विकसित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
वीओ: मुख्यमंत्री के निर्देश पर कोरबा और पेंड्रा जिले की सीमा में मौजूद पसान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय खुल गया है,जिसकी निरिक्षण कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने किया। मातहत अधिकारियों के साथ उन्होंने स्कूल का निरिक्षण किया और अधिकारियों के साथ ही शिक्षकों को उन्होंने जरुरी निर्देश दिया। स्कूल का निरिक्षण करने के बाद कलेक्टर पसान के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली। मरीजों से जानकारी लेने के बाद यहां डाॅक्टर की कमी पाई जिसे दूर करने का वादा कलेक्टर ने किया है।

- Advertisement -

पिछले दिनों क्षेत्र के तुलबुल पंचायत का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें नदी पर पुल नहीं होने के कारण एक प्रसुता को खाट के सहारे नदी पार कराया गया था। इस मामले को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है और सर्वे कर नदी पर पुल रपटा बनाने की बात कही है।

कोरबा जिले का अंतिम छोर होने का कारण विकास के मामले में पसान काफी पिछड़ा हुआ है इसलिए कलेक्टर ने इस क्षेत्र को प्राथमिकता के साथ विकसित करने की बात कही है। उम्मीद लगानी चाहिए,कि जल्द ही यहां विकास के कामों में तेजी आएगी।
मूसेवाला मर्डर में शामिल 2 शार्प शूटर अमृतसर में ढेर:AK-47 से फायरिंग कर रहे थे, 5 घंटे चली मुठभेड़ में मारे गए, पाकिस्तान भागने वाले थे

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

चांपा जांजगीर जिले के कांग्रेसी निकले सड़क पर

Acn18.com/कवर्धा कांड के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित प्रदेश बंद के तहत चांपा जांजगीर जिला कांग्रेस कमेटी...

More Articles Like This

- Advertisement -