spot_img

डेढ़ साल की बच्ची का नाम इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में पढ़ने में माहिर है अनाया राठौर हिंदी और अंग्रेजी के सारे अक्षर हैं याद

Must Read

acn18.com कोरबा/ मुंबई में रहने वाली कोरबा की एक नन्हीं बच्ची का नाम इंडिया बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड में दर्ज हो गया है। महज एक साल 6 माह की उम्र की अनाया राठौर को ए से लेकर जेड तक याद है। 25 जानवरों के नाम हफ्ते के साथ दिन,9 रंग और शरीर के दस अंग तक उसे याद है। यही वजह है,कि अनाया इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -

मुंबई में रहने वाली कोरबा की एक नन्हीं बच्ची ने जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया है। बांकीमोंगरा के बल्गी ईलाके से ताल्लुक रखने वाली इस मासूम बच्ची ने एक ऐसी उपलब्धी हासिल कर ली है जिसके पाना आसान नहीं है। महज एक साल 6 माह की छोटी उम्र में पढ़ाई के क्षेत्र मे अपना नाम इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में कायम कर लिया है। अनाया राठौर नाम की इस नन्ही बालिको को ए से लेकर जेड तक पूरे 26 अक्षर याद है। इतना ही नहीं उसे 25 जानवरों के नाम,सप्ताह के सातों दिन,9 रंगो के नाम और शरीर के दस अंगो के नाम भी उसे कंठस्थ याद है। यही वजह है,कि इंडिया बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में उसका नाम दर्ज हुआ है।

 

इतनी कम उम्र में पुत्री के इस उपलब्धी से उसके माता और पिता काफी हर्षित है। पिता का नाम रुद प्रताप राठौर और मां का नाम ममता राठौर है। पिता जहां एसबीआई बैंक के मैनेजर है वहीं माता शिक्षिका है। मीडिया के माध्यम से उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा,हक हर बच्चे में सीखने के विशेष गुण होते हैं लिहाजा उसे समझकर उसके उस गुण को तराशने की जरुरत है।

1 साल 6 महिने के उम्र में बच्चे सही ढंग से बोल नहीं पाते हैं ऐसे में इस छोटी सी उम्र में अनाया ने जो उपलब्धी हासिल की है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अनाया के माता और पिता ने अपनी बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से मिली स्वीकृति

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -