spot_img

छत्तीसगढ़ः महिला ने 2 बच्चों के साथ खुद को जिंदा जलाया, पति से होता था विवाद, उसके ड्यूटी जाने के बाद उठाया ये खौफनाक कदम

Must Read

acn18.comसूरजपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ खुद को आग लगा लिया। जिससे तीनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका पति के साथ झगड़ा होता था। शनिवार रात को उसका पति ड्यूटी के लिए गया था। जिसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया है। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, जरही निवासी संजीव कुमार चौधरी SECL में काम करता है। वो अपनी पत्नी बसंती(32), 2 बच्चे हिमाचल(6) और अनमोल(10) का साथ रहता था। रोज की तरह शनिवार को भी संजीव कुमार रात ड्यूटी के लिए निकला था। कहा जा रहा है कि जैसे ही वह ड्यूटी के लिए गया। बसंती ने खुद पर और दोनों बच्चों पर मिट्‌टी तेल डाल दिया और आग लगा ली।

घटना के बाद उसके घर से भी धुआं उठने लगा था। जिसके बाद आस-पास के लोगों को इस बात की जानकारी मिली। फिर लोग पहुंचे तो देखा कि तीनों जल रहे हैं। इसके बाद किसी तरह से आग को बुझाया गया और तीनों को एसईसीएल के अस्पताल ले जाया गया था। वहीं संजीव कुमार को भी इस बात की सूचना दी गई थी।

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर के निजी अस्पताल में भेज दिया गया था। तीनों की हालत में सुधार नहीं हुआ और रविवार दोपहर को तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। इस मामले में अंबिकापुर जिले की मणिपुर चौकी पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।

मामले को लेकर अंबिकापुर ASP विवेक शुक्ला ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पति के साथ विवाद की बात सामने आई है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। तीनों की मौत हो चुकी है। इधर, सूरजपुर जिले की भटगांव पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। तीनों को शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

पति ने बताया रात तक सब ठीक था

वहीं इस घटना के बाद महिला के पति संजीव कुमार चौधरी का भी बयान सामने आया है। संजीव ने बताया कि हर पति-पत्नी के बीच जैसे कभी-कभी विवाद होता है। वैसा ही हममें हुआ करता था। काफी दिन पहले झगड़ा हुआ था। पता नहीं क्या हुआ था कि वह मुझ पर शक करने लगी थी। मैं जैसी ही कहीं जाता था, वह मुझ पर शक करती थी।

संजीव ने बताया कि शनिवार रात को मैं 10.55 पर ड्यूटी के लिए निकला था। उस समय सब ठीक था। उसने मुझे खाना भी दिया। सब कुछ सामान्य था। फिर मैं ड्यूटी के लिए निकला गया था। ड्यूटी के दौरान ही मुझे फोन आया कि तुम्हारे घर से आग निकल रहा है। मौके पर जाकर मैंने देखा तब मुझे पता चला कि बसंती ने यह कदम उठा लिया है। मैंने तो ऐसा कुछ नहीं किया था जिससे उसे ऐसा कदम उठाने पड़े। मुझे जरा भी इस बारे में नहीं पता था कि वह ऐसा कुछ करेगी।

देखिए वीडियो: ये कैसी विडंबना ,खाट पर सिस्टम ,गर्भवती महिला को खाट के सहारे कराया गया नदी पार

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -