spot_img

सूरजपुर : बाड़ी विकास से जुड़कर स्वावलंबी बन रही महिलाएं

Must Read

आदर्श गौठान खड़गवांकला में समूह की महिलाएं विभिन्न हरी सब्जियों का उत्पादन कर आमदनी में कर रही वृद्धि

- Advertisement -

ACN18.COM सूरजपुर/14 जुलाई 2022

आदर्श गौठान खड़गवांकला में समूह की महिलाएं विभिन्न हरी सब्जियों का उत्पादन कर आमदनी में कर रही वृद्धिसूरजपुर जिले में गौठान के माध्यम से स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने विभिन्न प्रकार के आजीविका मूलक योजनाओं से जोड़ा जा रहा है जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक मदद प्रदान कर सकें। इसी कड़ी में प्रतापपुर ब्लॉक के खड़गवांकला आदर्श  गौठान की गोंदा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बाड़ी विकास का लाभ उठाते हुए सामूहिक रूप से गौठान में ही हरी सब्जियों का उत्पादन कर उसे बाजारों में उचित मूल्य पर विक्रय कर रही हैं जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है।
समूह की सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा गौठान कि 50 डिसमिल भूमि पर लौकी का उत्पादन किया गया है जिसमें अच्छा फसल निकल रहा है और उससे वर्तमान समय तक 11 हजार रुपए से अधिक की बिक्री किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि गौठान में मिर्च 50 डिसमिल, करेला 50 डिसमिल एवं टमाटर 2 एकड़ की भूमि पर लगाया गया है इससे निश्चित ही आमदनी में वृद्धि होगी। सदस्यों ने बताया कि बाड़ी विकास में सब्जियों का अच्छा उत्पादन हो रहा है। स्थानीय बाजारों में ताजा सब्जियों की मांग भी अधिक होती है जिससे उनके सब्जियां आसानी से विक्रय हो जाते हैं। समूह की महिलाओं ने कहा कि बाजारों में सब्जियों की मांग को देखते हुए वे और भी अन्य सब्जियों का उत्पादन करेंगे जिससे उनके समूह को आर्थिक रूप से अधिक लाभ प्राप्त हो सके।

झटपट न्यूज

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

चेन्नई टेस्ट- भारत की बढ़त 308 रन की हुई:दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में स्कोर 81/3: बांग्लादेश पहली पारी में 149 रन पर...

Acn18.com/भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है।...

More Articles Like This

- Advertisement -