spot_img

छत्तीसगढ़ में बाढ़, तेलंगाना से संपर्क टूटा:शबरी का पानी रिहायशी इलाकों में घुसा, स्कूल आश्रम खाली कराए गए; धमतरी में फिर एक युवक बहा

Must Read

ACN18.COM ​​​​​​​कोंटा/धमतरी/ महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना में हो रही मूसलाधार बारिश छत्तीसगढ़ के लिए आफत बन गई है। सुकमा में शबरी नदी के उफान पर होने के चलते पानी रिहायशी इलाकों में घुसना शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग के तीन आश्रमों को खाली करा लिया गया है। बच्चों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। क्षेत्र के स्कूल दो दिनों के लिए बंद कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़-तेलंगाना का संपर्क टूट गया है। वहीं धमतरी में फिर एक युवक बह गया है।

- Advertisement -
शिक्षा विभाग के तीन आश्रमों को खाली करा लिया गया है। बच्चों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
शिक्षा विभाग के तीन आश्रमों को खाली करा लिया गया है। बच्चों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।

तेलंगाना के भद्राचलम में गोदावरी नदी ने तीसरे वार्निंग लेवल को भी क्रॉस कर लिया है। वहां जल स्तर करीब 60 फीट तक पहुंच गया है। इसका असर शबरी नदी में देखने को मिल रहा है। बैक वाटर के चलते सुकमा में बाढ़ की स्थिति बन है। निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। वार्ड-15 की पुरानी बस्ती में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश को जोड़ने वाला NH-30 तीन दिन से बंद है।

बैक वाटर के चलते सुकमा में बाढ़ की स्थिति बन है। निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है।
बैक वाटर के चलते सुकमा में बाढ़ की स्थिति बन है। निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है।

दोपहर बाद सुकमा और कोंटा का भी संपर्क टूटने की आशंका
कोंटा में गुरुवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। बाढ़ के चलते ओडिशा और आंध्र प्रदेश से आने वाले व्यापारी नहीं पहुंच सके हैँ। कोंटा से आंध्र प्रदेश की ओर जाने वाली सड़क डूबी होने के चलते पहले से ही वाहनों का जाम लगा हुआ है। NH-30 पर फंदीगुड़ा नाले का पुल और इंजरम के पास बने पुल पर धीरे-धीरे पानी बढ़ रहा है। आशंका है कि अगर पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो दोपहर बाद तक सुकमा और कोंटा का संपर्क टूट जाएगा।

शिक्षा विभाग के आश्रमों में पानी भर गया है। इसके बाद उन्हें खाली करा लिया गया है।
शिक्षा विभाग के आश्रमों में पानी भर गया है। इसके बाद उन्हें खाली करा लिया गया है।

कोंटा, इंजरम और एर्राबोर संकुल में बंद किए गए स्कूल
भारी बारिश और शबरी नदी में बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए कोंटा सहित इंजरम और एर्राबोर संकुल के सभी शैक्षिक संस्थानों को फिलहाल शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। कलेक्टर ने डुबान क्षेत्र के सभी लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के निर्देश दिए हैँ। इसके चलते प्रशासनिक अपना मौके पर है। लोगों को उनके घरों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शबरी नदी का जल स्तर 14 मीटर पार कर गया है।

गोदावरी का जल स्तर 60 फीट पर पहुंच गया है। इसके भद्राचलम में 64 फीट तक जाने की संभावना है।
गोदावरी का जल स्तर 60 फीट पर पहुंच गया है। इसके भद्राचलम में 64 फीट तक जाने की संभावना है।

गोदावरी का जल स्तर 64 फीट से ऊपर जाने की संभावना
तेलंगाना में हो रहे भारी बारिश से वहां के छोटे-बड़े सभी जलाशय भर गए हैं। ऐसे में उनके गेट को खोल दिया गया है। कई लाख क्यूसिक पानी एक साथ आने से गोदावरी का जल स्तर 60 फीट पर पहुंच गया है। इसके भद्राचलम में 64 फीट तक जाने की संभावना है। तेलंगाना के भद्राद्री कोत्तगुडम जिले के कलेक्टर का कहना है कि जल स्तर खतरे की निशान से ऊपर है। सुरक्षा को देखते हुए भद्राचलम के पुल को 48 घंटे के लिए बंद किया जा रहा है।

धमतरी में फिर एक युवक बह गया। उसका शव मिला है।
धमतरी में फिर एक युवक बह गया। उसका शव मिला है।

धमतरी : फिर एक युवक बह गया नदी में, शव मिला
दूसरी ओर धमतरी में भी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। बुधवार देर रात फिर एक युवक बह गया। बताया जा रहा है कि वासुदेव यादव (22) भूमका नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान तेज बहाव में बह गया। उसका शव सुबह मिला है। वहीं एक दिन पहले बरसाती नाले में बहे वृद्ध का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वह अपने परिवार के साथ नाला पार कर रहा था। इसी दौरान उसमें गिर गया।

बुजुर्गाें का ख्याल रख रही है छत्तीसगढ़ सरकार

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाल बाल बचे प्रदेश के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी,अभिशप्त कोरबा को कब मिलेगी हवाई और रेल की समुचित सुविधा

Acn18.com/पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉक्टर बंसीलाल महतो की धर्मपत्नी के दशगात्र में शामिल होने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और स्वास्थ्य...

More Articles Like This

- Advertisement -