spot_img

छत्तीसगढ़ः कांग्रेस ने सीएम भूपेश को बनाया हिमाचल प्रदेश चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर, सिंहदेव गुजरात में होंगे ऑब्जर्वर

Must Read

ACN18.COM रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में पार्टी नेतृत्व के दो सबसे बड़े चेहरों को गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को गुजरात विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी मिली है।

- Advertisement -

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंगलवार को बताया है, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा को वहां ऑब्जर्वर बनाया गया है। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। टीएस सिंहदेव और मिलिंद देवड़ा को गहलोत की टीम में ऑब्जर्वर बनाकर शामिल किया गया है। इन दोनों प्रदेशों में इस साल नवम्बर-दिसम्बर में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

हिमाचल प्रदेश: सत्ता में वापसी की चुनौती
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर चुनाव होना है। पिछले चुनाव में यहां से भाजपा ने 44 सीट जीतकर सत्ता पर कब्जा किया था। कांग्रेस को केवल 19 सीटें मिलीं। वहीं एक सीट कम्यूनिट पार्टी ऑफ इंडिया-CPI(Marxist) के पास है। यहां 1985 के बाद से हर बार सत्ता कांग्रेस-भाजपा के बीच बंटती रही है। इस बार आम आदमी पार्टी ने भी हिमाचल में ताकत झोंक रखी है। पड़ोसी पंजाब की सत्ता में होने से उनकी ताकत भी बढ़ी है।

गुजरात: यहां कांग्रेस को अभी भी जमीन की तलाश
गुजरात विधानसभा की 182 सीटों पर चुनाव प्रस्तावित है। पिछले चुनाव में यहां की 111 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर सरकार बनाई। वहीं 64 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। 1990 में कांग्रेस यहां की सत्ता से बाहर हुई तो अब तक यहां भाजपा का एकछत्र राज्य है। कांग्रेस को यहां अभी भी खोई हुई जमीन की तलाश है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसे भाजपा यहां जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती।

दुबई से मदुरै जा रही SPICEJET की फ्लाइट में खराबी से हुई देरी, 24 दिनों में नौंवी घटना

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -