spot_img

शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा विशेष काम , सूचना का दौर, सोशल मीडिया का करें सदुपयोग , प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कहा – जिलाधीश संजीव झा ने

Must Read

ACN18.COM कोरबा/ कोरबा के नव पदस्थ जिलाधीश संजीव झा ने शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर देने के साथ आव्हान किया है कि सूचना के दौर में सोशल मीडिया का उपयोग सतर्कता के साथ किया जाए। प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में उन्होंने जिले की संभावनाओं पर चर्चा की और मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा भी की।

- Advertisement -

24 वर्ष पुराने कोरबा जिले में संजीव झा 16वे कलेक्टर के रूप में पदस्थ हुए हैं। तिलक भवन में मीडिया कर्मियों से संवाद करते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि निश्चित रूप से सभी क्षेत्रों में सूचना जरूरी है। सूचना के इस युग में प्रशासन के पास अधिकतम सूचनाएं मीडिया तंत्र से पहुचती है।


कलेक्टर ने स्वीकार किया कि कोरबा में लघु भारत नजर आता है। यहां पर सदैव शांति और सद्भाव रहे यह हर कोई चाहेगा। इसलिए जरूरत इस बात की भी है कि जो लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं वह जिम्मेदारी से अपना काम करें।जिलाधीश ने यह भी बताया कि कर्म ही पूजा और सिद्धि के मूलमंत्र पर प्रशासन काम करता है। ऐसे में अच्छे कार्यों को सराहा जाता है तो गलत कार्यों पर दंड का भी प्रावधान है।

जिले की प्राथमिकताओं से संबंधित सवाल के जवाब में संजीव झा ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए काम किया जाएगा जाएगा। इसके साथ महिला समूहों को आर्थिक रूप से मजबूती दी जाएगी।जिलाधीश ने बताया कि कटघोरा के सरकारी अस्पताल में ब्लड बैंक की स्थापना के अलावा निश्चेतना चिकित्सक की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव ने जिलाधीश संजीव झा के प्रशासनिक सफर के बारे में प्रकाश डाला। प्रेस क्लब की ओर से जिलाधीश को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, हमले के 6 घंटे बाद तोड़ा दम; रैली में मारी थी गोली

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कीचड़ में तब्दील हुआ गेवरा स्टेडियम,कार्यक्रम के आयोजन के कारण स्थिती हुई निर्मित,खिलाड़ियों में देखी गई नाराजगी

Acn18.com/एसईसीएल प्रबंधन के कारण गेवरा और दीपका क्षेत्र के क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ी इन दिनों काफी नाराज है।...

More Articles Like This

- Advertisement -