spot_img

केंद्रीय कैबिनेट से दो मंत्रियों का इस्तीफा:मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने पद छोड़ा, नकवी को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बनाने की अटकलें

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली/ केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल कल यानी गुरुवार को खत्म हो रहा है।

- Advertisement -

नकवी को भाजपा ने पिछले दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है। नकवी अभी तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं, साथ ही वे राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता भी थे।

कैबिनेट मीटिंग के बाद नड्डा से मिले नकवी
केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है।

जदयू कोटे से मंत्री आरसीपी सिंह का भी इस्तीफा
मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। उन्हें भी जदयू ने राज्यसभा में अगला कार्यकाल नहीं दिया है। आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर गुरुवार को ही अंतिम दिन है।

जदयू कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह को उनकी पार्टी ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा था, उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है।
जदयू कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह को उनकी पार्टी ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा था, उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है।

PM मोदी ने कैबिनेट मीटिंग में की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की। सूत्रों के मुुताबिक, PM मोदी ने कहा कि आपने देश के विकास में योगदान दिया है।

मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया सांसद ज्योत्सना महंत ने , कॉलेज के डीन सहित डॉक्टर और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -