spot_img

राजनांदगांव : भक्तिमय वातावरण में निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा : देखिए वीडियो …….

Must Read

ACN18.COM राजनांदगांव / राजनांदगांव शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से निकाली गई, भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमडे़। इस दौरान रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई जूनिहटरी स्थित मंदिर पहुंची।

- Advertisement -

राजनांदगांव शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई, बीते 2 वर्षों में कोरोना के चलते रथ यात्रा नहीं निकल पाई थी। वहीं इस वर्ष कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए रथ यात्रा निकाली गई , जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचा। इस दौरान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की और घर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह बना हुआ था।

मान्यताओं के अनुसार भगवान जगन्नाथ कि यह रथयात्रा उनकी मौसी के घर पहुंची है। राजनांदगांव शहर के जूनिहटरी स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कहा कि राजनांदगांव की यह प्राचीन परंपरा है। यहां भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा काफी धूमधाम से निकाली जाती है।

भगवान जगन्नाथ क़े रथ पर भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ सवार थे। इस दौरान उनके दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा और रथयात्रा खींचकर श्रद्धालुओं ने स्वयं को धन्यमाना। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। राजनांदगांव शहर में निकली रथयात्रा में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। मान्यताओं के अनुसार रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ की मौसी के घर रहने के बाद वापस अपने स्थान पर लौटती है।

देखिए वीडियो : बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र से धूमधाम से निकाली गई रथ यात्रा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अवैध रुप से पिस्टल लेकर घूम रहा कोरबा का व्यक्ति जांजगीर में गिरफ्तार,मैग्जिन और 15 नग कारतूस जप्त

Acn18.com/जांजगीर जिले की कोतवाली पुलिस ने अवैध रुप से पिस्टल लेकर घूम रहे कोरबा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार...

More Articles Like This

- Advertisement -