ACN18.COMजगदलपुर/ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाया है। गढ़चिरौली जिले में सड़क और पुल निर्माण काम में लगे 6 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। साथ ही मजदूरों को काम बंद करने धमकी भी दी है। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में पहुंचे हथियारबंद माओवादियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के नारगुंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे भामरागढ़ तहसील के एक अंदरूनी गांव में पिछले कई दिनों से सड़क और पुल निर्माण का काम चल रहा था। नक्सलियों ने काम बंद करने की चेतावनी भी दी थी। काम बंद नहीं हुआ तो देर रात भारी संख्या में नक्सली मौके पर पहुंच गए। निर्माण स्थल पर मौजूद मजदूरों और मुंशी को बंधक बनाया। फिर सभी से मोबाइल फोन ले लिया।
इसके बाद 1 JCB, 1 पोकलेन, 2 ट्रैक्टर और 2 बाइक का डीजल और पेट्रोल टैंक फोड़कर आग लगा दी। मजदूरों को काम बंद करने की धमकी भी दी है। आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद माओवादियों ने सभी का फोन लौटा दिया। फिर सभी हथियारबंद माओवादी जंगल की तरफ लौट गए। मजदूरों ने आगजनी की जानकारी पुलिस को दी। वारदात के बाद अभी निर्माण काम बंद है।
व्हाट्सएप के जमाने में ‘पोस्टडेटेड’ हुआ पोस्ट कार्ड, 1879 में आज ही के दिन हुई थी भारत में शुरुआत