spot_img

हैदराबाद से रायपुर आ रही बस पलटी:​​​​​​​राजनांदगांव में झूरा नदी ब्रिज पर हादसा, 15 यात्री घायल; हाईवे ब्लॉक हुआ

Must Read

ACN18.COM राजनांदगांव/ छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार सुबह हैदराबाद से आ रही यात्री बस पलट गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस रायपुर जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को छुरिया और राजनांदगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। हादसा चिचोला चौकी क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, हंस ट्रेवेल्स की UP 75 AT0937 की स्लीपर बस हैदराबाद से सुबह करीब 10 बजे रायपुर की ओर आ रही थी। अभी बस नेशनल हाईवे-53 पर झूरा नदी ब्रिज के ऊपर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। बस की रफ्तार तेज थी और बारिश हो रही थी।

हादसे के बाद यात्रियों से पूछताछ करते अधिकारी।
हादसे के बाद यात्रियों से पूछताछ करते अधिकारी।

हादसे के समय बस में 25 से 30 यात्री सवार थे। इनमें से 15 लोग घायल हैं। आसपास के लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दूसरे पुल पर वाहनों को डायवर्ट किया और यातायात सुचारू कराया। दोपहर करीब 12 बजे प्रशासन की टीम पहुंची है। इसके बाद बस को पुल से हटाने का काम शुरू किया गया है।

मौके पर लोगों की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।
मौके पर लोगों की मदद से पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया।

प्रदेश में 4 महीने में तीसरा यात्री बस हादसा
छत्तीसगढ़ में 4 महीने में यह तीसरा बस हादसा है। जब तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पहले कवर्धा में दो बार हादसा हुआ। पहला हादसा करीब 4 माह पहले कुकदूर क्षेत्र के बजाग-कुकदुर मार्ग पर हुआ था। प्रयागराज से आ रही यात्री बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई थी, जबकि 18 लोग घायल हुए थे। इसके बाद 4 दिन पहल फिर उसी जगह बस प्रयागराज से बिलासपुर आ रही बस पलट गई। इसमें 2 बच्चियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

उदयपुर की घटना के विरोध में बस्तर बंद:हिंदू संगठनों ने जलाया पुतला, रैली भी निकाली; कन्हैया के हत्यारों को फांसी देने की मांग

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मतदान के प्रति जन-जागरूकता लाने विशेष अभियान* *जाबो कार्यक्रम अंतर्गत किया जा रहा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन*

Acn18. Comरायपु/ नगरीय निकाय एवं पंचायत आम चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए बलरामपुर...

More Articles Like This

- Advertisement -