spot_img

छत्तीसगढ़ः AIIMS की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पिता के डॉक्टर दोस्त ने की अश्लील हरकत, धमकी भी दी; अब गिरफ्तार

Must Read

ACN18.COM दुर्ग। दुर्ग जिले में AIIMS अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। उससे यह छेड़छाड़ उसके ही पिता के डॉक्टर दोस्त ने की थी। आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी थी, जिसकी वजह से वह काफी दिन तक चुप थी। अब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

इस मामले में भिलाई में रहने वाली 28 साल महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत में डॉक्टर ने बताया कि वह रायपुर AIIMS में काम करती है। उसने आरोप लगाया कि उससे डॉ.पी.के रथ(61) ने छेड़छाड़ किया है। शिकायत में बताया गया कि डॉक्टर रथ उसके पिता का दोस्त है। इस वजह से उसका घर में आना जाना लगा रहता था।

घुमाने के बहाने ले गया

पीड़िता ने बताया कि दिसंबर महीने में उसने एक कार खरीदी थी। उसी दौरान डॉक्टर रथ उसके घर आया था। तब डॉक्टर ने कहा था कि तुमने नई कार ली है। मुझे घुमाओ। जान पहचान होने के कारण पीड़िता उसे अपने साथ घुमाने ले गई थी। उसी दौरान डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ किया था। काफी विरोध करने पर पीड़िता वहां से घर आई थी।

शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है डॉक्टर

शिकायत में यह भी बताया गया कि इसके बाद डॉक्टर ने उसे धमकी दी कि वह उसे बदनाम कर देगा। इस वजह से वह डर गई थी। बाद में पीड़िता ने अपने घर में भी पूरे मामले के बारे में बताया था। जिसके बाद उसके परिजनों ने भी डॉक्टरों को समझाया था। इसके बावजूद वह नहीं मान रहा था। मौका मिलते ही छेड़छाड़ करता था। इस वजह से ही परेशान होकर पीड़िता ने कुछ दिन पहले मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी डॉक्टर वर्तमान में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। वह भिलाई में तालपुरी इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहता है। उसके बच्चे कहीं बाहर रहते हैं।

7 सरपंच व 6 पंच के लिए मतदान हुआ , जीतने वाले ने कहा – ग्राम के विकास के लिए काम करेंगे

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

12 घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम प्रदर्शन हुआ समाप्त,मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 9 गांव के ग्रामीणों ने किया था...

Acn18.com/12 घंटे के चक्काजाम के बाद कहीं जाकर पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 9 गांव के ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त...

More Articles Like This

- Advertisement -