spot_img

उपचुनाव के नतीजे :यूपी में आजम-अखिलेश के गढ़ में योगी का कमाल; रामपुर सीट पर भाजपा की बड़ी जीत, आजमगढ़ में बढ़त बरकरार

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली/लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। यूपी के आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर BJP उलटफेर कर रही है। रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 42 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। वहीं, इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 11,213 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि सपा के ​​​धर्मेंद्र यादव दूसरे नंबर हैं।

- Advertisement -

पंजाब के संगरूर में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने 5,822 वोटों से जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह दूसरे नंबर पर रहे, जबकि कांग्रेस के दलवीर गोल्डी तीसरे नंबर पर पर रहे। यहां पर अकाली दल और BJP के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है।

विधानसभा की भी 7 सीटों में से 6 के नतीजे आ चुके हैं। इन सीटों पर 23 जून को वोटिंग हुई थी। इसमें दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट पर आप ने जीत हासिल की है। वहीं, त्रिपुरा की 4 में से 3 सीटों पर भाजपा और 1 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर YSR कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। झारखंड की मांडर सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

रामपुर में सपा के आसिम राजा और भाजपा के घनश्याम लोधी के बीच मुकाबला था। यहां कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ा। उधर, आजमगढ़ में सपा के धर्मेंद्र यादव, भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ और बसपा के शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली के बीच त्रिकोणीय टक्कर रही।

आजमगढ़ अखिलेश और रामपुर की सीट आजम खान के इस्तीफा देने से खाली हुई थी। दोनों जगहों पर पहले सपा का कब्जा रहा है।

भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई संगरूर लोकसभा सीट पर AAP ने गुरमेल सिंह को, कांग्रेस ने दलवीर सिंह गोल्डी और BJP ने केवल ढिल्लों को मैदान में उतारा था। वहीं, अकाली दल (अमृतसर) ने सिमरनजीत सिंह मान को प्रत्याशी बनाया था।

अजमेर में नुपुर शर्मा के समर्थन में उमड़ी हजारों की भीड़, कहीं हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, तो कहीं शांति मार्च

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -