spot_img

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, शूटरों ने उगला अब तक का सबसे बड़ा राज

Must Read
ACN18.COM नई दिल्ली/ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए शूटरों ने एक नया खुलासा किया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने से पहले उसकी चार बार हत्या करने की कोशिश की गई थी। मगर अधिक भीड़ व कड़ी सुरक्षा के चलते वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या नहीं कर पाए थे। कई बार सिद्धू मूसेवाला शूटरों के बिल्कुल पास से निकल गया था। दूसरी तरफ जांच में ये भी बात सामने आई है कि गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई थी। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार प्रियव्रत उर्फ फौजी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लॉरेंस बिश्रोई और गोल्डी बराड़ ने करीब छह महीने पहले ही शूटरों को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए निर्देश दे दिया था। तभी से शूटर सिद्धू की हत्या के करने के लिए उसके पीछे लग गए थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पंजाब में एक बार बॉलीबॉल खेल हुआ था। यहां भी शूटर सिद्धू की हत्या करने गए थे, मगर यहां भीड़ बहुत ज्यादा थी। इस कारण ये सिद्धू की हत्या नहीं कर पाए थे।
Sidhu Moose Wala Murder case
एक बार सिद्धू को पंजाब की एक कोर्ट में भी मारने का प्रयास किया गया था। शूटर कोर्ट में चले गए थे। कोर्ट में भी उस समय बहुत भीड़ थी। सिद्धू इनके पास से गुजर गया था और ये हत्या नहीं कर पाए थे।
Sidhu Moose Wala Murder
सिद्धू की हत्या करने से पहले कई बार रेकी की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी टीम भी बनाई थी।
पंजाब
ये टीम गायक मूसेवाला कहां जा रहा है, किससे मिल रहा है और उसके क्या-क्या कार्यक्रम होते हैं आदि पर नजर रख रही थी। शूटरों ने पूछताछ में ये बताया है कि सिद्धू की गतिविधियों पर इसलिए नजर रखी जा रही थी कि ताकि ये पता लग सके कि सिद्धू की सुरक्षा कम होती है और सुरक्षाकर्मी कब-कब नहीं होते हैं।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -