spot_img

देखिए वीडियो : जब कैट स्नैक से हुआ सामना , जान बचाने घर से बाहर भागे लोग

Must Read

ACN18.COM कोरबा/कोरबा में बालको के सेक्टर–4 के एक मकान में खूबसूरत सांप देखने को मिला है। घर वालो ने सोफा के नीचे रेंगते सांप को देखा। इस दौरान अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया। इसकी सूचना स्नैक रेस्क्यू टीम को दी गई। बालको निवासी सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

- Advertisement -

सांप का नाम सुनते ही शरीर में सिहरन पैदा हो जाती है। भले ही सांप जहरीला न हो। मौसम के बदलने के साथ ही रिहायशी इलाके में सांप के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। बालको टाउनशीप के सेक्टर –5 के एक क्वाटर में अनोखा सांप देखा गया। घर में सांप मिलने की खबर से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। घर वाले मकान से बाहर निकल गए। इसकी सूचना मिलने पर बालको में रहने वाले सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और सुरक्षा उपकरणों की मदद से सांप को पकड़ लिया। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस ली।

इस सांप को कैट स्नैक कहा जाता है। इसे विलुप्त प्रजाति तो नही कह सकते, लेकिन हा ये शर्मीले नेचर का होता है। यही वजह है कि कैट स्नैक रिहायशी इलाके से दूर जंगल में रहना पसंद करता है। यही वजह है कि ये सांप कम देखने को मिलता है। इसमें हल्का जहर होता है। गिरगिट, चूहा, चिड़िया के अंडे कैट स्नैक का पसंदीदा शिकार है। बहरहाल कोरबा के जंगल जैव विविधता से भरपूर है। यहां विभिन्न प्रजाति के जीव जंतु की भरमार है। जो कोरबा को अलग पहचान दिलाता है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल से दुर्ग जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने की सौजन्य मुलाकात

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

12 घंटे के प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों का चक्काजाम प्रदर्शन हुआ समाप्त,मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर 9 गांव के ग्रामीणों ने किया था...

Acn18.com/12 घंटे के चक्काजाम के बाद कहीं जाकर पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के 9 गांव के ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त...

More Articles Like This

- Advertisement -