spot_img

भाजपा ने किया कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम , कई बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं का होगा मार्गदर्शन

Must Read

ACN18.COM कोरबा/संगठन की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी इन दिनों प्रशिक्षण की श्रृंखला पर काम कर रही हैं। कोरबा जिले में इसके अंतर्गत कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा यहां पर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।।

- Advertisement -

कोरबा के महाराणा प्रताप सभा भवन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन और संगठन गीत के साथ इसकी शुरुआत की गई। कोरबा जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के द्वारा स्वागत भाषण लेते हुए कार्यकर्ता प्रशिक्षण की आवश्यकता को स्पष्ट किया गया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और जिला प्रभारी सच्चिदानंद उपासने इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। मीडिया से चर्चा करते हुए उपासने ने बताया कि भारतीय जनसंघ के समय से प्रशिक्षण की श्रृंखला पर काम किया जाता रहा है। पार्टी की रीति नीति के प्रति कार्यकर्ताओं को निष्ठावान बनाने के उद्देश्य से जिस प्रकार के प्रशिक्षण समय समय पर देने की व्यवस्था की गई है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से पूर्व सांसद प्रत्याशी ज्योति नंद दुबे, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, विकास महतो सहित नगरी निकाय के पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल, पहुंचे बरनावा आश्रम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -