spot_img

लिखा-मैं इन दोनों की चलते मर रहा और लगाई फांसी:मौत से पहले युवक ने डाला इंस्टाग्राम पोस्ट, फिर फंदे पर लटकी मिली लाश

Must Read

ACN18.COM कांकेर/छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मौत से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी डाला था। जिसमें उसने लिखा था कि मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं। फिर फंदे पर लटकी हुई युवक की लाश मिली है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

बसंत नगर में राजा साहू(25) नाम का युवक रहता था। राजा शादी-पार्टी में लाइट डेकोरेशन गुरुवार रात को उसके घर के लोग खाना खाकर सो गए थे। बसंत भी अपने कमरे में चला गया था। इसके बाद जब उसके परिजन सुबह उठे तब उन्होंने देखा कि राजा का शव फंदे पर लटका हुआ है। ये देखकर ही वह हैरान रह गए। सभी रोने लगे थे।

गुड बॉय भी लिखा

इधर, घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू की गई। इतने में राजा के कुछ दोस्तों को भी पता चला कि राजा अब नहीं रहा। ऐसे में वह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को बताया कि राजा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। उस पोस्ट में राजा ने लिखा था कि मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं। गुड बॉय। पोस्ट में लक्की साहू और विक्रम नाम के युवकों का जिक्र था।

पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि जिस दो लड़कों का नाम राजा ने लिखा था कि आखिर उन दोनों से राजा की ऐसी कौन से बात थी। जिसके चलते उसने ये कदम उठा लिया।

TS सिंहदेव के नाम पर फर्जी मैसेज:मंत्री की डीपी लगा कर अमेजॉन गिफ्ट कार्ड के नाम पर ठगी की कोशिश; FIR दर्ज

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -