spot_img

फंदे पर लटके मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के शव:घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता, इसलिए दोनों ने दे दी जान

Must Read

ACN18.COM बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों के बीच काफी लंबे समय से प्रेम संबंध था, इसलिए दोनों शादी भी करना चाहते थे। घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। आखिरकार दोनों ने अपनी जान दे दी है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र के साबर गांव का है।

- Advertisement -

गांव के घनश्याम वर्मा (20) का प्रेम प्रसंग 17 साल की लड़की से था। दोनों हमेशा मिला भी करते थे। यह बात दोनों के घरवालों को पसंद नहीं थी। बताया जा रहा है कि किसी बहाने से गुरुवार शाम को भी दोनों अपने घर से निकल गए थे। इसके बाद देर रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजनों दोनों को तलाशते रहे, फिर भी कोई जानकारी उन्हें नहीं मिली थी।

गांववालों ने देखी लाशें

शुक्रवार सुबह जब लोग गांव में खेतों की तरफ गए थे। तब लोगों ने दोनों की लाश एक बबूल के पड़ पर लटकी हुई देखी। दोनों ने एक ही पेड़ पर अलग-अलग फंदा लगाकर जान दे दी थी। ये देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।

अलग-अलग जाति के थे दोनों

आसपास के लोगों से ही पूछताछ करने पर पता चला है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। दोनों अलग-अलग जाति के थे। शायद ही भी एक वजह थी जो दोनों के घरवाले इस शादी के लिए मंजूर नहीं थे। पुलिस ने फिलहाल दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे…

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -