ACN18.COM / 2022 का लगभग आधा साल बीतने के बाद भारतीय टीम ने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के बिना पहली जीत हासिल कर ली है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में मात दी है। यह जीत युवा ऋषभ पंत की कप्तानी में आई है। इससे पहले विराट कोहली, लोकेश राहुल और ऋषभ पंत मिलकर भारत को कुल सात मैच हरा चुके थे। अब पंत ने वो कर दिखाया है, जो विराट कोहली और लोकेश राहुल भी नहीं कर सके। पंत ने इस साल अपनी कप्तानी में भारत को जीत दिलाई है और रोहित के बाद वो ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, जबकि चार भारतीय खिलाड़ी छह महीने के अंतराल में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं।
रोहित शर्मा ने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी की है और सभी मैच जीते हैं। वहीं, विराट कोहली ने टेस्ट, लोकश राहुल ने टेस्ट और वनडे और ऋषभ पंत ने टी20 में टीम इंडिया की कमान संभाली है, लेकिन सिर्फ पंत ही कोई मैच जीत पाए हैं।
कप्तान | मैच | जीते | हारे |
---|---|---|---|
रोहित शर्मा | 11 | 11 | 0 |
ऋषभ पंत | 3 | 1 | 2 |
लोकेश राहुल | 4 | 0 | 4 |
विराट कोहली | 1 | 0 | 1 |