spot_img

कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे भूपेश बघेल:दिल्ली में ED दफ्तर तक आज भी मार्च की तैयारी; CM बोले-केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबा रहे

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली/नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंच चुके हैं। यहां से कांग्रेस के सभी नेता प्रवर्तन निदेशालय-ED के दफ्तर की ओर मार्च करने की तैयारी में हैं। सोमवार को ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को डिटेन किया था।

- Advertisement -

बताया जा रहा है, प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय की ओर जाने वाले अकबर रोड को बंद कर रखा है। कांग्रेस मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ उनके सलाहकार राजेश तिवारी और रायपुर विधायक विकास उपाध्याय भी मौजूद हैं। दूसरे वरिष्ठ नेता भी वहां पहुंच गए हैं। ED ने राहुल गांधी से सोमवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की थी। रात 10 बजे के बाद वे बाहर निकले। उन्हें मंगलवार को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस नेता उनके साथ जाने पर अड़े हुए हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, देश के भाजपा शासित एक भी राज्य में समर्थक दलों या उनके नेताओं पर केस दर्ज नहीं हुए हैं। भाजपा सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष के आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, जब भी किसी नेता पर छापा पड़ता है तो कहा जाता है कि बहुत बड़ा मामला है पर वह जैसे ही भाजपा में शामिल होता है, मामला रफा-दफा कर दिया जाता है। बघेल ने कहा, केरल से लेकर कश्मीर तक विपक्षी नेताओं पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। लोकतंत्र में इस तरह आवाज को दबाया नहीं जा सकता।

कल कई नेताओं की हुई थी गिरफ्तारी

सोमवार को राहुल गांधी के साथ ED जाने के लिए निकले कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग स्थानों पर रोक लिया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ED दफ्तर के पास रोक लिए गए। वहां पुलिस ने उन्हें डिटेन किया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस के अफसरों की नोकझोंक भी हुई। बाद में मुख्यमंत्री को उनके सुरक्षाकर्मी वापस लाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, दीपेंदर सिंह हुड्डा, विकास उपाध्याय जैसे नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई थी। जिन्हें बाद में छोड़ा गया।

आज जशपुर जाना था, दौरा स्थगित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोमवार रात को ही रायपुर लौटना था। राहुल गांधी की लगातार दूसरे दिन भी पेशी की वजह से उनका वापस लौटना टल गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री का जशपुर जिले का दौरा भी टाल दिया गया है। मुख्यमंत्री इस दौरे में जशपुर जिले के जशपुर और कुनकुरी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक दिन बिताने वाले थे। यहां की पत्थलगांव विधानसभा का दौरा मुख्यमंत्री पहले ही कर चुके हैं।

ड्रग्स केस: श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को मिली जमानत, रेव पार्टी में हुए थे गिरफ्तार

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -