ACN18.COM कोरबा /कोरबा में बालको के सतनाम नगर में रहने वाला एक व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गया। बीती रात उसके घर में जहरीला करैत सांप घुस गया और उसके हाथ को काट लिया। यह घटना उस वक्त सामने जब वह सो रहा था। घटना के बाद उसने तत्काल सर्पमित्रों को फोन किया जिसके बाद आरसीआरएस प्रमुख अविनाश यादव मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यु किया। उसके तुरंत बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।
देखिए वीडियो :युवक हुआ सर्पदंश का शिकार ,उपचार के लिए अस्पताल में किया गया दाखिल
More Articles Like This
- Advertisement -