spot_img

देश में हापुड़ सबसे प्रदूषित, मेरठ दूसरे पर, जानें इन शहरों में क्या हैं हालात

Must Read

ACN18.COM मेरठ / पूरी तरह से शुष्क मौसम, वाहनों से निकलते धुएं और सड़कों पर उड़ती धूल से हापुड़ और मेरठ, देश में सर्वाधिक प्रदूषित रहे। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 379 के साथ हापुड़ देश के 154 शहरों में सबसे प्रदूषित रहा। मेरठ में एक्यूआई 350 रही। मेरठ प्रदूषित शहरों में दूसरे नंबर पर रहा।

- Advertisement -

देश के टॉप-थ्री प्रदूषित शहरों में तीनों ही मेरठ-सहारनपुर मंडल से हैं। मेरठ में जून के शुरुआती 11 दिनों में औसत एक्यूआई 250 रहा, जो खराब श्रेणी में है। इन 11 दिनों में मेरठ में सांस लेने को साफ हवा नसीब नहीं हुई।

देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
शहर              एक्यूआई
हापुड़               379
मेरठ                350
मुजफ्फरनगर     336
कैथल             332
पानीपत            324
बिहारशरीफ      320
गाजियाबाद       313
ग्रेटर नोएडा      303

इसलिए घुट रही सांस
-मौसम पूरी तरह से शुष्क होना।
-हवा की रफ्तार 8-10 किमी प्रतिघंटा।
-वाहनों से निकला धुआं, निर्माण कार्य।

बिन बारिश राहत नहीं

आसमान में छाए धूल के गुबार से केवल बारिश से राहत संभव। 15-16 जून को दिल्ली-एनसीआर और वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश के आसार। इससे धूल साफ हो जाएगी। एक्यूआई में सुधार होगा।

 

पैरोल पर छूटा हत्यारा फरार:18 दिन के लिए सेंट्रल जेल से बाहर था, 7 जून को लौटना था,लेकिन हो गया लापता

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कीचड़ में तब्दील हुआ गेवरा स्टेडियम,कार्यक्रम के आयोजन के कारण स्थिती हुई निर्मित,खिलाड़ियों में देखी गई नाराजगी

Acn18.com/एसईसीएल प्रबंधन के कारण गेवरा और दीपका क्षेत्र के क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ी इन दिनों काफी नाराज है।...

More Articles Like This

- Advertisement -