spot_img

जांजगीरः बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू, 42 घंटे से बचाने की जद्दोजहद; चट्‌टानों के कारण धीमी पड़ी खुदाई, रोबोटिक्स इंजीनियर से उम्मीद

Must Read

ACN18.COM जांजगीर। जांजगीर- चांपा जिले में बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसे राहुल को बचाने की जद्दोजहद पिछले 40 घंटे से जारी है। 10 साल का बच्चा करीब 42 घंटे से 50 फीट गहरे गड‌्ढे में फंसा हुआ है। हालांकि चट्‌टानों के चलते खुदाई धीमी पड़ गई है। अब गुजरात से आने वाले रोबोटिक्स इंजीनियर से चमत्कार की उम्मीद है। वह कुछ देर में जांजगीर पहुंच जाएंगे। वहीं रविवार सुबह बच्चे में हलचल दिखाई दी है। इसके बाद उसे जूस भी पीने को दिया गया। बच्चे की इस कोशिश ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे लोगों की उम्मीदें बना रखी है।

- Advertisement -

जिले के पिहरीद गांव स्थित अपने घर के पीछे खेलते समय राहुल शुक्रवार दोपहर खोदे गए बोरवेल के गड्ढे में गिर गया था। तब से उसे बचाने के प्रयास जारी हैं। इसके बाद से प्रशासन, सेना और NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला रखा है। बोरवेल के ठीक बगल में 60 फीट से ज्यादा की खुदाई हो गई है। अब 5 फीट की खुदाई के बाद टनल बनाने का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि इस खुदाई में एक चट्‌टान बड़ी बाधा बन गई है। इसके कारण टनल बनाने में देरी हो रही है।

माइनिंग इंजीनियर टनल खोदने से पहले स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

माइनिंग इंजीनियर टनल खोदने से पहले स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

मौके पर मौजूद मशीनरी पूरी नहीं पड़ रही है। छोटे रॉक ब्रेकर से चट्टानों को काटना मुश्किल होता जा रहा है। इसे देखते हुए बड़े रॉक ब्रेकर मंगाए गए हैं, जिन्हें पहुंचने में ही अभी करीब एक घंटे का वक्त और लग जाएगा। दूसरी ओर जानकारी आ रही है कि रोबोटिक्स इंजीनियर महेश अहीर रायपुर पहुंच गए हैं। वहां से वे सड़क के रास्ते मालखरौदा के पिहरीद गांव पहुंचेंगे। उसके बाद ही किसी चमत्कार की उम्मीद की जा सकती है।

नीचे पत्थर होने और गड्‌ढे का मुंह चौड़ा होने से राहत
बताया जा रहा है कि बोरवेल के लिए खोदे गए गड्‌ढे का मुंह जरूर छोटा है, लेकिन अंदर से वह चौड़ा हो गया है। वहीं नीचे पत्थर भी लगे हैं। इसके कारण राहुल उसमें अटका हुआ है। संभवत: उसे काफी चोटें भी आई होंगी। इसके बाद भी उसने हिम्मत बांधी हुई है। NDRF की टीम अभी तक उस गड्‌ढे के बगल में 60 फीट की खुदाई और कर चुकी है। इसमें 3 JCB को नीचे उतारा गया है। देर रात से सुबह तक 10 फीट गड्‌ढे को और चौड़ा किया गया है।

बच्चे की सुरक्षा के लिए मैन्युअली काम, इसी के चलते देरी
दूसरे गड्ढे में फंसे बच्चे को नुकसान न हो, इसके लिए खुदाई का काम मैन्युअली किया जा रहा है। स्थिति ठीक होने पर JCB की मदद ली जाती है। इसके कारण समय लग रहा है। बताया जा रहा है कि अब 5 फीट खोदने में अभी काफी घंटे लगेंगे। इसके बाद टनल बनाकर उसमें सीमेंट के स्लैब डाले जाएंगे। फिर जवान अंदर जाकर बच्चे को सुरक्षित बाहर लाने का प्रयास शुरू करेंगे। राहुल अंदर सो ना जाए, इसलिए उसके रिश्तेदार, गांव वाले लगातार उसे आवाजें दे रहे हैं।

राहुल को सुबह जूस पीने के लिए दिया गया। कैमरे से निगरानी की जा रही है।

राहुल को सुबह जूस पीने के लिए दिया गया। कैमरे से निगरानी की जा रही है।

इनकी मदद से राहुल को बचाने का प्रयास
राहुल को सुरक्षित निकालने के लिए सेना के मेजर गौतम सूरी के साथ ही 4 सदस्यीय टीम भी जुटी हुई है। इसके अलावा 4 IAS, 2 IPS, 5 एडिशनल SP, 4 SDOP, 5 तहसीलदार, 8 TIऔर 120 पुलिसकर्मी, EE (PWD), EE (PHE), CMHO, 1 सहायक खनिज अधिकारी, NDRF के 32, SDRF से 15 और होमगार्ड के जवान मौजूद हैं। वहीं एक स्टोन ब्रेकर, 3 पोकलेन, 3 जेसीबी, 3 हाइवा, 10 ट्रैक्टर, 3 वाटर टैंकर, 2 डीजल टैंकर, 1 हाइड्रा, 1 फायर ब्रिगेड, 1 ट्रांसपोर्टिंग ट्रेलर, तीन पिकअप, 1 होरिजेंटल ट्रंक मेकर और 2 जेनरेटर का उपयोग किया जा रहा है। दो एम्बुलेंस भी तैनात की गई है।

CM ने परिजनों से बात की, सकुशल वापसी का दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चे के माता पिता से फोन पर बात की है। सीएम ने उन्हें राहुल की सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने उनसे कहा है कि पूरा शासन प्रशासन राहुल की सकुशल वापसी के लिए लगा हुआ है। आप लोग धैर्य रखें, राहुल की सकुशल वापसी होगी। वहीं सीएम ने जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात कर पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है।

राहुल की मां और परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।

राहुल की मां और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

चेन्नई टेस्ट- भारत की बढ़त 308 रन की हुई:दूसरे दिन स्टंप्स तक दूसरी पारी में स्कोर 81/3: बांग्लादेश पहली पारी में 149 रन पर...

Acn18.com/भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है।...

More Articles Like This

- Advertisement -