spot_img

नूपुर शर्मा के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन :जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में पत्थरबाजी, PAC का ट्रक फूंका; दिल्ली से कोलकाता तक उग्र विरोध

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली/ पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ शुक्रवार को देशभर में प्रदर्शन शुरू हो गए। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, बंगाल के कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक तक फूंक डाला। कर्नाटक में नूपुर का पुतला लटका दिया।

- Advertisement -

एक दिन पहले ही नूपुर सहित 33 लोगों के खिलाफ हेट स्पीच देने का मामला दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया है। मुंबई में भी उनके खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। हालांकि
दिल्ली पुलिस ने ही उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की है, क्योंकि उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही थीं।

पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन
1. उत्तर प्रदेश: नूपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ इनाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, उन्नाव, देवबंद समेत कई शहरों में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए। सहारनपुर में तोड़फोड़ और प्रयागराज में पत्थरबाजी हुई। प्रयागराज में प्रदर्शनकारियों ने PAC का ट्रक फूंक डाला। कई जगहों पर हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीम आर्मी चीफ सतपाल तंवर ने नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया।

2. दिल्ली: शाही इमाम बोले- हम प्रदर्शनकारियों को नहीं जानते

दिल्ली में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के लिए करीब 1500 लोग जमा हुए थे। नमाज के बाद करीब 300 लोग बाहर आए और नूपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी की। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने कहा कि हमारी तरफ से प्रोटेस्ट का कोई कॉल नहीं था। नमाजी नमाज पढ़कर बाहर निकले और अचानक प्रदर्शन करने लगे। हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन है। मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के सदस्य हैं या ओवैसी के आदमी हैं।

3. कर्नाटक: बेलगावी में नूपुर शर्मा का पुतला लटकाया

कनार्टक के बेलगावी में शुक्रवार को फोर्ट रोड पर एक मस्जिद के पास बिजली के तार से भाजपा की नूपुर शर्मा का पुतला लटका मिला। उन्होंने कहा कि जैसे ही इस मुद्दे ने लोगों में आक्रोश पैदा किया, पुलिस ने नगर निगम के साथ मिलकर इसे तुरंत हटा दिया।

4. कश्मीर: श्रीनगर और कई अन्य जगहों पर प्रदर्शन

कश्मीर के श्रीनगर और कई अन्य शहरों में नूपुर शर्मा की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की गई। यहां भी प्रदर्शन नमाज के बाद ही शुरू हुए। कई पोस्टर भी दिखे, जिसमें पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाले का सिर काटकर लाने की बात भी कही गई।

5. बंगाल: कोलकाता में भी प्रदर्शन, पर उग्र नहीं

कोलकाता और हावड़ा में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाला का बुरा हश्र करना चाहिए। भीड़ में शामिल लोगों ने दुकानों को बंद कराने को लेकर बवाल भी किया। जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले बरसाने पड़े।

6. झारखंड: रांची में पुलिस पर पथराव, फायरिंग भी हुई
रांची में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा और पत्थरबाजी भी हुई। पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दुकानें रहीं। इसके अलावा मुस्लिम बहुल इलाकों हिंदपीढ़ी, पुंदाग में भी दुकाने बंद रहीं।

7. तेलंगाना: हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर प्रदर्शन
तेलंगाना में भी नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने बवाल काटा है। राजधानी हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बाद में पुलिस ने बल प्रयोगकर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया गया। पुलिस बल और सीआरपीएफ इलाके में तैनात है।

एनटीपीसी राखड़ डेम मामला: कलेक्टर श्रीमती साहू ने दिए जांच के निर्देश ,सरकार तुंहर द्वार शिविर नवागांव कला में ग्रामीणों की मांग पर दिए जांच के निर्देश

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -