spot_img

दो प्रेमिकाओं से एक मंडप में रचाई शादी:दोनों दुल्हनें बच्चों के साथ मंडप में बैठीं; दूल्हा बोला-प्यार हुआ है, जीवनभर निभाऊंगा

Must Read

ACN18.COM कोंडागांव /छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में अनोखी शादी हुई। एक युवक ने अपनी दो प्रेमिकाओं से एक ही साथ एक मंडप में शादी रचाई। खास बात यह थी कि दूल्हा दो बच्चों का पिता है। दोनों प्रेमिकाओं से उसे एक-एक बेटी भी है। शादी रचाने के लिए दोनों दुल्हनें अपनी बेटियों को लेकर मंडप में पहुंची थीं। शादी के बाद दूल्हे ने कहा कि मुझे तो दोनों से प्यार हो गया, अब जीवनभर उनका साथ भी दूंगा।

- Advertisement -

सगाई के बाद साथ रहने लगी थी दुर्गेश्वरी
यह शादी केशकाल के ईरागांव क्षेत्र के ग्राम उमला में रचाई गई। ग्राम आडेंगा निवासी दुर्गेश्वरी मरकाम के परिवार वालों ने पहले गांव के रजनसिंह सलाम से शादी का प्रस्ताव रखा था। दोनों की समाज के बीच सगाई भी करा दी गई और दुर्गेश्वरी रहने के लिए रजनसिंह के घर आ गई। कुछ माह बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस बीच रजनसिंह को आंवरी की सन्नो बाई गोटा से भी प्रेम हो गया।

एक से सगाई हुई, दूसरी से भी प्यार हो गया।
एक से सगाई हुई, दूसरी से भी प्यार हो गया।

दोनों युवतियों ने भी समाज के सामने दी रजामंदी
रजनसिंह और सन्नों का प्रेम प्रसंग इतना आगे बढ़ा कि वह भी गर्भवती हो गई। उसने भी एक बेटी को जन्म दिया। इसका पता जब लोगों को चला तो बातें शुरू हो गईं। इस पर रजनसिंह ने परिवार से बात की। समाज की बैठक हुई और दोनों युवतियों ने रजनसिंह के साथ शादी की हामी भर दी। दोनों को ऐतराज नहीं था। फिर समाज की रजामंदी से रजनसिंह ने दोनों युवतियों से शादी का फैसला ले लिया।

शादी के कार्ड में छपवाया दोनों का नाम।
शादी के कार्ड में छपवाया दोनों का नाम।

शादी कार्ड में दोनों युवतियों का नाम लिखे गए
आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष सोनूराम मंडावी ने बताया कि समाज और परिवार की रजामंदी के बाद शादी कार्ड छपवाए गए। उसमें दोनों ही युवतियों का नाम लिखवा दिया। 8 मई को लगन और टिकावान रखा गया। इस शादी में ग्राम उमला समेत आसपास के 500 से 600 लोग आशीर्वाद देने पहुंचे।

देखिए वीडियो : बिलासपुर में हुई घटना के बाद जागे अधिकारी , फूड की गुणवत्ता जांचने निकले अफसर

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार’ ने कर्मचारियों के रचनात्मकता को दी नई उंचाई*

Acn18. Com.वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर ‘मल्हार 2.0’ फोटो...

More Articles Like This

- Advertisement -