ACN18.COM सक्ती/सक्ती खरसिया मार्ग पर हुए सड़क हादसे के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह सिदार की दर्दनाक मौत हो गई। लाखन सिंह विवाह कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी कार को ठोर मार दी जिससे उनका दर्दनाक अंत हो गया।
रायगढ़ जिले के सक्ती खरसिया मार्ग पर जबरदस्त हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से कार सवार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक लाखन सिंह सिदार विवाह कार्यक्रम में शामिल होने खरसिया गए हुए थे जहां से जब वे लौट रहे थे तभी ग्राम बोतलदा के पास यह घटना घटी। हादसे के दौरान कार में सात और लोग सवार थे जो घायल हो गए है। मृतक सक्ती के ग्राम देवरी के निवासी थी। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।