spot_img

फांसी लगाकर युवक ने की खुदकुशी ,कारणों का नहीं चल सका पता

Must Read

ACN18.COM कोरबा/दर्री थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने किन कारणों से फांसी लगाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम संजय निर्मलकर है। मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

- Advertisement -

दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सेमीपाली में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतक का नाम संजय निर्मलकर है जिसने अपने घर के म्यांर में खुद को फांसी के फंदे से लटका लिया। बीती रात करीब सात बजे यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि मृतक की सेहत दो दिन से खराब थी और वो ड्युटी पर भी नहीं जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची और संजय की लाश को फंदे से उतारा। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की बावजूद इसके मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। फिलहाल मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दर्री डेम से छोटी गाड़ियों का आवागमन शुरू, राजस्व मंत्री ने खुद खड़े होकर प्रशस्त कराया मार्ग , देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -