spot_img

देखिए वीडियो : महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा अशोक वाटीका , राजस्व मंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन , डेढ़ साल में उद्यान को पूरा करने का लक्ष्य

Must Read

ACN18.COM कोरबा/कोरबा शहर को आने वाले कुछ सालों के भीतर एक भव्य उद्यान की सौगात मिलने जा रही है। शहर के बीचों-बीच मौजूद अशोक वाटीका को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। करीब दस करोड़ रुपयों की लागत से इसे भव्य पार्क का स्वरुप दिया जाएगा। राजस्व मंत्री के प्रयास स्वरुप यह संभव हो पाया है जिसका भूमिपूजन उन्होंने किया।

- Advertisement -

कल तक बदहाली की मार झेल रहा अशोक वाटीका आने वाले समय में भव्य पार्क का रुप लेने वाला है। कोरबा शहर के बीचों बीच बने इस वाटीका को महानगरों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है जिसका खाका तैयार कर लिया गया है और आने वाले डेढ़ सालों के अंदर इसे साकार कर लिया जाएगा। प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास स्वरुप यह संभव हो पाया है। मुख्यमंत्री से उन्होंने अशोक वाटीका के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव रखा था जिस पर मुहर लगाते हुए सीएम ने दस करोड़ रुपए स्वीकृत किए। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने पार्क सौंदर्यीकरण का भूमिपूजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

अशोक वाटीका में बनने वाला पार्क अपने आप में काफी भव्य और अद्भुद होगा। पार्क को किस तरह से विकसित किया जाएगा इस बात से लोगों को अवगत कराने के लिए बाकायदा एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी जिसमें उद्यान और आॅक्सीजन पार्क के प्रतिरुप को सबके सामने लाया गया। दस करोड़ रुपयों की लागत से उद्यान को बनाया जा रहा है जिसमें लोगों को बोटिंग की सुविधा मिलेगी,जिम,पार्किंग,फूड जोन से लेकर इस पार्क में हर वो चीज रहेगी जिसकी आवश्यकता होती है। राजस्व मंत्री ने कहा,कि इस पार्क को बनाने के लिए फंड में किसी तरह की कमी नहीं आएगी।

शहर में एक भव्य पार्क की कमी पिछले लंबे समय से महसूस की जा रही थी,जिसे पूरा करते हुए राजस्व मंत्री ने शहर वासियों को यह सौगात दी है। पार्क का निर्माण कार्य शुरु हो गया है अब इंतजार इसके पूरा होने का है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो यह पार्क वाकई में पूरे छत्तीसगढ़ में एक अनोखा पार्क होगा।

देखिए वीडियो : महानगरों की तर्ज पर विकसित होगा अशोक वाटीका , राजस्व मंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन , डेढ़ साल में उद्यान को पूरा करने का लक्ष्य

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -