spot_img

सनकी प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका का काटा सिर:​​​​​​​ट्यूशन जाने के लिए निकली थी 17 साल की लड़की, एक तरफा प्यार में कुल्हाड़ी चलाई

Must Read

ACN18.COM बालोद /छत्तीसगढ़ के बालोद में मंगलवार सुबह एक युवक ने 17 साल की नाबालिग लड़की का सिर कुल्हाड़ी से काट दिया। लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि एक तरफा प्यार में सनकी आशिक ने वारदात की है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, सांकरा (क) गांव निवासी भूमिका कोसरे (17) पुत्री घनश्याम कोसरे मंगलवार सुबह करीब 6 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान बरही गांव के रहने वाला रवि निषाद (32) ने उसे रोक लिया और कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर दिया। इसके चलते भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ भावना के जमीन पर गिरते ही रवि भाग निकला।

आरोपी रवि निषाद।
आरोपी रवि निषाद।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा

इस दौरान ग्रामीणों ने रवि को हमला करते हुए देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भाग रहे रवि को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। मौके से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में पता चला है कि वह अक्सर ही छेड़खानी किया करता था, लेकिन भूमिका ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

गांव में पड़ा लड़की का शव और लोगों की भीड़।
गांव में पड़ा लड़की का शव और लोगों की भीड़।

अक्सर ही लड़की को करता था परेशान

ASP प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि एकतरफा प्रेम प्रसंग का मामला है। आरोपी बहुत लंबे समय से ये लड़की को परेशान कर रहा था। आज ट्यूशन के लिए जाते वक्त इसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। आगे की विवेचना जारी है। गांव में भी स्थिति ठीक है। किसी तरह का हंगामा या विरोध नहीं है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमो मे शामिल हुई धनमती यादव

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -