spot_img

मां ने बच्ची की कोख का सौदा किया:महिला ने दोस्त से नाबालिग का कई बार रेप कराया, 4 साल में 8 बार एग बेचे

Must Read

ACN18.COM तमिलनाडु/तमिलनाडु में एक मां ने ही अपनी नाबालिग बेटी का रेप कराया और फिर उसके एग्स का सौदा कर दिया। मामला सेलम जिले का है। जांच में पता चला है कि नाबालिग लड़की से उसकी मां का पुरुष दोस्त पहले रेप करता था और फिर उसके एग्स को अस्पतालों में बेचा जाता था। रेप पीड़िता की मां और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

जांच अधिकारी ने बताया कि लड़की के साथ रेप और उसके एग्स को बेचने का सिलसिला 2017 से चल रहा था। उस वक्त लड़की नाबालिग थी। पिछले 4 साल में 8 से ज्यादा बार उसकी कोख का सौदा किया गया है। मामला सामने आने के बाद राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने लड़की से बातचीत कर उसकी काउंसिल शुरू कर दी है।

हॉस्पिटल में एग 20 हजार रुपए में बिकता था
पीड़िता ने बताया कि हर बार प्रेग्नेंट होने के बाद एग बेचने पर हॉस्पिटल से 20 हजार रुपए मिलते थे। इसमें से 5 हजार रुपए एक महिला कमीशन के रूप में लेती थी और बाकी पैसे मां और उसका दोस्त रखता था। ऐसा साल में दो बार किया जा रहा था।

लड़की की मां अपने पुरुष दोस्त से उसका रेप कराती थी, प्रेग्नेंट होने पर उसके एग्स अस्पतालों में बेचे जाते थे।
लड़की की मां अपने पुरुष दोस्त से उसका रेप कराती थी, प्रेग्नेंट होने पर उसके एग्स अस्पतालों में बेचे जाते थे।

पीड़िता की शिकायत पर हुआ एक्शन
पीड़िता के माता-पिता 10 साल पहले अलग हो गए थे, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ उसके पुरुष दोस्त के यहां रहती थी। कई साल से हैवानियत झेल रही लड़की मई में अपने घर से भागकर अपने दोस्त के पास चली गई थी। लड़की ने दोस्त को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसके दोस्त और कुछ रिश्तेदारों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लड़की की मां और उसके पुरुष दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

राज्य सरकार ने जांच के लिए कमेटी बनाई
राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने मीडिया को बताया कि इस केस की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। अभी तक पॉक्सो एक्ट, आधार दुरपयोग समेत IPC की धारा 420, 464, 41, 506 (ii) के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में बांझपन के बढ़ते केस के एंगल से भी जांच की जाएगी। इधर, पुलिस का कहना है कि इस केस में कुछ डॉक्टरों और दलालों की पहचान की गई है। उन पर भी एक्शन लिया जाएगा।

कटघोरा वनमण्डल के केंदई रेंज में हाथियों का आतंक जारी , ग्रामीणों में दहशत का माहौल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -