spot_img

छत्तीसगढ़ः भीषण गर्मी से राहत के लिए करना होगा इंतजार, आगे बढ़ सकता है मानसून

Must Read

ACN18.COM रायपुर । भीषण गर्मी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी की वजह से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के पहले बस्तर क्षेत्र में मानसून के आने की संभावना थी, लेकिन वर्तमान स्थिति के मुताबिक 13 जून तक आ सकता है। राजधानी में 13 के बजाय 16 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम की गणना में परिवर्तन दर्ज किया जा रहा है। मानसून के आने की स्थिति मौसम में हो रहे लगातार बदलाव पर निर्भर करेगी।

- Advertisement -

विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी से राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। एक ऊपरी हवा का चक्रीय घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही राजस्थान से गर्म हवा का आना लगातार जारी है। अरब सागर से भी तेज हवा आ रही है। इसकी वजह से दोपहर को भीषण गर्मी पड़ रही है और रात में भी राहत नहीं मिल रही है। तापमान में तेजी से गिरावट की उम्मीद नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे कमी आएगी।

सूर्य की स्थिति अभी कर्क रेखा में हैं। प्रदेश में छह जून को भी अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने के साथ-साथ गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिणी छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

बिलासपुरः CIMS में 259 पदों पर होगी भर्ती, राज्य सरकार ने दी अनुमति; लंबे समय से थी कर्मचारियों की कमी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -