spot_img

पैगंबर पर टिप्पणी के बाद भाजपा का एक्शन:प्रवक्ता नूपुर शर्मा 6 साल के लिए सस्पेंड, BJP बोली- हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं

Must Read

ACN18.COM नई दिल्ली / भाजपा ने प्रवक्ता नूपुर शर्मा को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है। नूपुर ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की है। भाजपा ने कहा कि हम सभी धर्मों और उनके पूज्यों का सम्मान करते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक लेटर जारी कर कहा भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है।

- Advertisement -

भाजपा ने नूपुर शर्मा के अलावा दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता नवीन जिंदल पर भी कार्रवाई की है। जिंदल को भी पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। नूपुर के बयान का समर्थन करते हुए जिंदल ने ट्वीट किया था।

देश की अखंडता और विकास प्राथमिकता- भाजपा
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आजादी के 75वें साल में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना लगातार मजबूत हो रही है। हमारी पहली प्राथमिकता अखंड भारत और विकास है। देश की एकता बनी रहे, इसलिए हम लगातार काम कर रहे हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विवादित टिप्पणी के बाद बयान जारी किया।
भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विवादित टिप्पणी के बाद बयान जारी किया।

पार्टी की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया है कि भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी उस विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती।

दिल्ली पुलिस से की थी रेप की धमकी मिलने की शिकायत
पैगंबर साहब पर बयान के बाद नूपुर शर्मा को सोशल मीडिया पर रेप और हत्या की धमकी मिली थी, जिसकी शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस से भी की थी। वहीं शर्मा के बयान के विरोध की वजह से ही कानपुर में पिछले दिनों हिंसा हुई। यहां मुस्लिम संगठनों ने बंद बुलाया था।

बूंदी के मौलाना का बयान- हाथ तोड़ देंगे
इधर, नूपुर शर्मा के बयान पर राजस्थान के बूंदी के मौलाना मुफ्ती नदीम ने कहा कि जो भी पैगंबर साहब के खिलाफ बयान देगा, उसकी आंख नोच लेंगे और हाथ तोड़ देंगे। कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए नदीम ने कहा कि अगर पैगंबर साहब के खिलाफ बयान देना कानूनन सही है, तो हम उस कानून का विरोध करते हैं।

नूपुर ने पैगंबर साहब पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
एक न्यूज डिबेट में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका मुस्लिम समुदाय लगातार विरोध कर रहा है। पिछले दिनों शर्मा ने बयान जारी कर कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। शर्मा पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

हरदीबाजार में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस , पौधों का किया गया रोपण

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -