spot_img

छत्तीसगढ़ः दिव्यांग छात्रा की मांग पर गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल, भावना बोली-10वीं की है, आगे पढ़ना चाहती हूं; CM ने कर दी घोषणा

Must Read

ACN18.COM कांकेर। कांकेर विधानसभा के कनेचुर गांव में अब हायर सेकेंडरी स्कूल खुलेगा। दिव्यांग छात्रा की मांग पर CM ने स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है। अब बच्चों को 12वीं तक गांव में ही शिक्षा मिल पाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने 10वीं बोर्ड में प्रदेश की टॉपर छात्रा को लैपटॉप देकर सम्मानित किया है। बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -

दरअसल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर विधानसभा क्षेत्र के भानबेड़ा में जनचौपाल लगाई। यहां सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे। जब मुख्यमंत्री लोगों से उनकी समस्या सुन रहे थे तो उसी समय एक दिव्यांग छात्रा भावना साहू ने भी अपनी समस्या बताई। छात्रा ने CM से कहा कि, कनेचुर गांव में सिर्फ हाई स्कूल है।

10वीं के टॉपर्स। - Dainik Bhaskar

10वीं के टॉपर्स।

मेरी 10वीं तक पढ़ाई हो चुकी है। आगे पढ़ाना चाहती हूं। छात्रा की बात सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल खोलने की घोषणा कर दी। उन्होंने जिले के अधिकारियों को इस पर जल्द काम पूरा करने के निर्देश भी दिए। CM की घोषणा के बाद इलाके के स्टूडेंट्स अब बेहद खुश हैं।

10वीं में प्रदेश में रही अव्वल, CM ने दिया लैपटॉप
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पखांजूर में भी अपनी जनचौपाल लगाई और इस जनचौपाल में उन्होंने कक्षा दसवीं में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सोनाली बाला को लैपटॉप दिया। सोनाली ने 98.67 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में प्रथम या क्षेत्र का नाम रौशन किया है। सोनाली शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडाहूर की छात्रा है।

छत्तीसगढ़ः नौतपा के ताप को पंचक ने पछाड़ा, देर रात तक चल रही गर्म हवाओं ने किया हलाकान; बीते 27 वर्षों में सर्वाधिक गर्म रहा शनिवार का दिन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -