spot_img

छत्तीसगढ़ः रेत से भरी हाइवा ने 3 साल के बच्चे को कुचला; गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Must Read

ACN18.COM धमतरी। धमतरी जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार रेत से भरी हाइवा ने 3 साल के बच्चे को टक्कर टक्कर मार दी। बच्चा सड़क पर गिरा तो हाइवा उसे कुचलती हुई निकल गई। इसके चलते बच्चे के शव के 4 टुकड़े हो गए और पूरी सड़क पर क्षत-विक्षत होकर बिखर गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने जाम लगा दिया। हादसा अर्जुनी थाना क्षेत्र में हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, आमदी निवासी संतोष साहू का 3 साल का बेटा लिकेश शुक्रवार को आंगनवाड़ी केंद्र जा रहा था। इस दौरान आमदी चौक के पास सड़क पार करते समय रेत से भरी तेज रफ्तार हाइवा ने उसे कुचल दिया। हाइवा के कुचलने से बच्चे के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए। उसका सिर, पैर-हाथ सब धड़ से अलग होकर सड़क पर बिखर गया। वहीं चालक हाइवा छोड़ भाग गया।

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

डेढ़ घंटे तक चलता रहा हंगामा

बच्चे की इतनी वीभत्स मौत देख स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा। 25 हजार रुपए की सहायता राशि परिजनों को दी गई। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे और जाम खुल सका। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हाइवा चालक को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं लोगों का कहना है कि यहां रात 10 बजे से लेकर सुबह तक रेत से भरे हाइवा और ट्रक दौड़ते रहते हैं। तेज रफ्तार में भागते इन वाहनों के चलते आए दिन हादसा होता है। इसके बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने हाइवा को सुबह बंद करने और रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है।

टक्कर से सिर कटकर धड़ से अलग हो गया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
वहीं देर रात भखारा थाना क्षेत्र में भी सेमरा रोड पर किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग घायल हो गए। युवक की पहचान केसरा थाना रानीतराई निवासी पंकज कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। वहीं अरुण सिन्हा (65) घायल हैं। उन्हें गुजरात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। युवक सेमरा से अपने घर लौट रहा था।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -