spot_img

कानपुर में हिंसा :जुमे की नमाज के बाद दुकानें बंद कराने पर दो समुदायों में पथराव और फायरिंग; गाड़ियों में तोड़फोड़

Must Read

ACN18.COM कानपुर /कानपुर के बेकनगंज इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। बाजार बंद कराने के ऐलान के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ। बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके। ये मिश्रित आबादी वाला इलाका है। इसलिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

- Advertisement -

इस मामले की शुरुआत मुस्लिम नेता हयात जफर हाश्मी के बाजार बंद आह्वान किया। दरअसल, बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मुहम्मद साहब पर टिप्पणी किए जाने से मुस्लिम समाज नाराज था। शुक्रवार को बाजार भी बंद कराए गए। परेड चौराहा पर करीब एक हजार लोग इकट्‌ठा हुए थे। दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जिसके बाद पथराव शुरू हुआ। इसमें कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का लाठीचार्ज, फिर भी होता रहा पथराव

पुलिस ने लोगों को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड फायर किया। लाठीचार्ज भी किया गया। लोगों को गलियों में खदेड़ दिया गया है। फिर भी लोग रुक-रुककर पथराव करते रहे। पुलिस ने पूरे एरिया की घेराबंदी कर दी है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। फिलहाल कानपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए करीब 12 थानों का फोर्स मौके पर भेजा गया है।

डीएम ने कहा-रिजर्व फोर्स मंगवा रहे
डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि अभी स्थिति कंट्रोल में है। पत्थरबाजों पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन, साजिश करने वालों की पहचान की जा रही है। रिजर्व फोर्स मंगवा लिया गया है।

पॉलिटिकल लीडर के बयान

  • सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा-पुलिस ने मामले को हवा दी। ये घटना निंदनीय है।
  • बजरंग दल के नेता प्रकाश शर्मा और विहिप नेता मौके भी पहुंचे है। प्रकाश शर्मा ने कहा-माहौल को बिगाड़ने में कुछ खास लोगों का हाथ है।
  • कानपुर के बाजार बंद
    वहीं, इस बवाल के बाद कानपुर के दूसरे बाजारों में भी दुकानें बंद करवा दी गई है। बाजारों में सन्नाटा छा गया। एहतियातन शहर के दूसरे बाजारों में भी पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ताकि, हिंसा को एक इलाके तक ही सीमित रखा जा सके।
  • बैरिकेडिंग लगाकर एरिया सील किया
    पुलिस पूरी मजबूती से बवाल के पीछे के चेहरों को पहचान कर रही है। सीसीटीवी की मदद से पथराव करने वालों की पहचान की जा रही है। बवाल करने वालों को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है। बैरिकेडिंग लगाकर एरिया सील किए गए हैं।
  • किसान से ठगी करने वाला आरोपी जैजैपुर से गिरफ्तार , कोरे चेक लेने के साथ खाते से उड़ा दिए ₹3 लाख
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

Video कार ट्रैक्टर से टकराई, ट्रैक्टर किराना दुकान में घुसा

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर सरस्वती शिशु मंदिर के समीप तीव्र गति से जा रही कार...

More Articles Like This

- Advertisement -