spot_img

बिलासपुरः जेल भरो आंदोलन के जरिए BJP दिखाएगी ताकत, नेता प्रतिपक्ष ने पदाधिकारियों को दिया टारगेट; रायपुर में बड़े प्रदर्शनों पर रोक का करेंगे विरोध

Must Read

ACN18.COM बिलासपुर। बिलासपुर में 16 मई को जेल भरो आंदोलन को लेकर BJP ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने इस विरोध-प्रदर्शन की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने धरना-आंदोलन पर प्रतिबंध लगाने के राज्य सरकार के फैसले को जनविरोधी फैसला बताया है। नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए होने वाले जेल भरो आंदोलन में भीड़ जुटाने के बाद पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -

दरअसल, भाजपा के शीर्ष संगठन अब प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों में जुट गया है। यही वजह है कि प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से लेकर प्रदेश सहप्रभारी व बिहार सरकार के PWD मंत्री नितिन नवीन प्रदेश के दौरे पर थे। उन्होंने बैठक लेकर संगठन के स्थानीय नेताओं को राज्य सरकार के खिलाफ मुखर होकर विरोध-प्रदर्शन करने की तैयारी करने के लिए कहा है। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ और यूथ पर ध्यान देते हुए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजूट करने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन के बड़े पदाधिकारियों ने नेताओं को आमजन तक पहुंचने के लिए भी कहा है।

इसी कड़ी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति बैठक करबला स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता की आवाज को दबाने के लिए काला कानून लागू किया है, जिसका भारतीय जनता पार्टी पूरजोर विरोध कर 16 मई को जेल भरो आंदोलन करेगी।

भाजपा कार्यालय में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक

भाजपा कार्यालय में हुई जिला कार्यसमिति की बैठक

धरम,अमर बोले- प्रदेश की जनता की नाराजगी को दबाने लाया काला कानून
बैठक में धरमलाल कौशिक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। कांग्रेस को अभी से डर सताने लगा है। क्योंकि जिस प्रकार सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार की खिलाफत रोकने के लिए काला कानून लाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने 16 मई को राज्य सरकार के तुगलकी आदेश का विरोध करते हुए भाजपा कार्यकर्ता काला कानून का उल्लंघन करेंगे।

अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश भर में धार्मिक आयोजन हुए उन आयोजनों में लोगों की बहुत बड़ी संख्या में सहभागिता एवं प्रदेश के बेरोजगार युवाओं की सरकार के प्रति नाराजगी, प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के साथ भेदभाव दिख रहा है। यही वजह है कि सभी वर्ग का सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव में सत्ता जाती दिख रही है।

बैठक में संगठन पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे

बैठक में संगठन पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे

20 मई तक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर कार्ययोजना को करना है पूरा 
भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि प्रदेश संगठन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों में शक्ति केंद्र और बूथ को मजबूत करने के साथ ही विस्तारक एवं साइबर विस्तारकों को 20 मई तक कार्य पूरा करना है। इस दौरान आमजन तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को बताना है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय समेत तमाम नेता शामिल रहे।

इस फैसले का विरोध

लोगों को हो रही असुविधा का हवाला देकर रायपुर जिला प्रशासन ने अब बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल पर बड़े प्रदर्शन के लिए रोक लगा दी है। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अब केवल 100 की संख्या में ही प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे। इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बड़े प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर में पुराने राज्योत्सव के सामने मैदान को नया धरना स्थल निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ः चक्रवाती तूफान ‘असानी’ के प्रभाव से प्रदेश में होगी आज बारिश, गिरेगा तापमान

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -